Rain in Indore : इंदौर में दोपहर 2 बजे से तेज बारिश, हवाएं चलने से मौसम में ठंडक, पारा भी गिरा!

रविवार कप नौतपा खत्म हुआ और आज मौसम ने अचानक करवट ली!

597

Rain in Indore : इंदौर में दोपहर 2 बजे से तेज बारिश, हवाएं चलने से मौसम में ठंडक, पारा भी गिरा!

Indore : आज दोपहर अचानक इंदौर का मौसम बदला और दोपहर 2 बजे से कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। कुछ इलाकों में शाम तक तेज बारिश की भी जानकारी मिली। कल ही नौतपा खत्म हुआ और आज मौसम ने करवट ले ली। इस बारिश से लोगों को राहत मिली। तापमान तेजी से गिरकर 30 डिग्री पर पहुंच गया। पूर्वी और पश्चिमी दोनों इलाकों में पानी गिरा। दोपहर 2 बजे से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई तो कहीं-कहीं बादल छाए हैं। तेज हवाएं पूरे शहर में चल रही है। इस वजह से पारे में तेजी से गिरावट आई।

सोमवार सुबह बादल छाए और फिर धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। जबकि, लगातार तीन दिन से इंदौर का दिन का तापमान 40 डिग्री है। पहले की तुलना में गर्मी का असर कम है। बीते 24 घंटों में दिन के तापमान में हल्की गिरावट आई है। रात को भी अब गर्मी से निजात है।

IMG 20240603 WA0061

नौतपा खत्म होते ही इंदौर के साथ भोपाल, जबलपुर और उज्जैन में भी पारा गिर गया। भोपाल में 40.8 डिग्री, जबलपुर में 39.5 डिग्री और उज्जैन में टेम्प्रेचर 41 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, इंदौर में दोपहर में 38 डिग्री के आसपास था जो बारिश के बाद 32 पर आ गया।

नौतपा में इस बार भीषण गर्मी

नौतपा में पहली बार प्रदेश के ज्यादातर शहरों 40 डिग्री के नीचे आया। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में 34.4 डिग्री, छिंदवाड़ा में 38 डिग्री, मंडला में 38.2 डिग्री, सिवनी में 38.2 डिग्री, नर्मदापुरम में 38.6 डिग्री और बैतूल में पारा 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, रतलाम, धार, इंदौर में तापमान अपने अनुमान से कहीं ज्यादा चढ़ा।

IMG 20240603 WA0062

18 से 20 जून तक मानसून आने के आसार

केरल में मानसून पहुंच गया। इंदौर और आसपास 20 जून या इसके बाद ही मानसून की स्थिति बनती है। 18 से 20 जून तक मानसून आने की संभावना है। पहले इंदौर में मानसून आने की तारीख 18 जून होती थी, जो अब 20 जून हो गई।