Raisen’s Shiva Temple Will Not Open : उमा भारती के लिए किले का शिव मंदिर खोलने से प्रशासन का इंकार, Someshwar Mahadev is imprisoned for 364 days in a year.

साल में सिर्फ 12 घंटे के लिए खुलता है

1204
TRaisen's Shiva Temple Will Not Openweet

Raisen’s Shiva Temple Will Not Open : उमा भारती के लिए किले का शिव मंदिर खोलने से प्रशासन का इंकार

Raisen . Raisen’s Shiva Temple Will Not Open;उमा भारती को शायद ये जानकर अफ़सोस हुआ होगा कि किले का दरवाजा उनके लिए 11 अप्रैल को नहीं खुलेगा। उन्होंने किले के शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए प्रशासन को पत्र भेजा था,पर उनके अनुरोध को ठुकरा दिया गया। प्रशासन ने कहा कि किले के शिव मंदिर को खोलना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

Raisen's Shiva Temple Will Not OpenRaisen's Shiva Temple

जिला प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को उनके पत्र का जवाब देते हुए लिखा कि रायसेन का किला और उसमें स्थित शिव मंदिर केन्द्रीय पुरातत्व विभाग (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के अधीन है।

 

new project 1649183651Raisen’s Shiva Temple Will Not Open

 

मंदिर का गर्भगृह केन्द्रीय पुरातत्व विभाग द्वारा सिर्फ महाशिवरात्रि पर खोला जाता है। शेष दिनों में यह बंद रहता है सोमेश्वर महादेव साल के 364 दिन ताले में कैद रहते हैं। रोजाना निर्धारित समय में दर्शक और पर्यटक दरवाजे के बाहर से शिवलिंग एवं अन्य पुरातात्विक महत्व की संरचनाओं का अवलोकन कर सकते हैं।

Raisen's Shiva Temple

जिला प्रशासन एवं राज्य शासन द्वारा शिव मंदिर के गर्भगृह को खोलने का निर्णय नहीं लिया जा सकता है। जिला प्रशासन ने उमा भारती के 11 अप्रैल के प्रवास के लिए केन्द्रीय पुरातत्व विभाग को अवगत कराया है।

new project 2 1649183708

केन्द्रीय पुरातत्व विभाग यदि अनुमति दे देता है, तो प्रशासन तत्काल उमा भारती को अवगत कराएगा। अभी की स्थिति में जिला प्रशासन का प्रयास है कि 11 अप्रैल से पहले कोई उत्तर केन्द्रीय पुरातत्व से प्राप्त हो। इन तथ्यों से जिला प्रशासन द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है।

 

आज रामनवमी है…मध्यप्रदेश में ओरछा में विराजे “राजा” राम, तो चित्रकूट को बनाया था “वनवासी” धाम…