Raisin Factories Not Closed : लाइसेंस निरस्त, पर मुनक्का भांग फैक्ट्रियां पहले की तरह चल रही!

पुलिस और क्राइम ब्रांच भांग फैक्ट्रियां पकड़ रही, आबकारी अनदेखी कर रहा!

1070

Raisin Factories Not Closed : लाइसेंस निरस्त, पर मुनक्का भांग फैक्ट्रियां पहले की तरह चल रही!

इंदौर से गोविंद राठौर की खास खबर 

Indore ; शहर की सभी मुनक्का भांग फैक्ट्रियों के लाइसेंस प्रशासन ने रद्द कर दिए। इसके बाद शहर की सभी मुनक्का भांग फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं, लेकिन ये सिर्फ एक दिखावा है। शहर की मुनक्का भांग फैक्ट्रियां अंदर से संचालित हो रही हैं। इसकी शिकायत पर आबकारी विभाग तो कार्रवाई ही नहीं करता, बल्कि पुलिस और क्राइम ब्रांच कार्रवाई कर अवैध भांग पकड़ रही है।

हाल ही में क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई कर लहरी मुनक्का की दूसरी बड़ी मात्रा और अवैध भांग पकड़ी। शहर में संचालित होने वाली मुनक्का भांग फैक्ट्रियों के अंडरग्राउड संचालित होने की जानकारी लगातार आबकारी विभाग को दी गई। लेकिन, विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। विभाग के अधिकारियों ने तो उल्टा यह कहा कि कहीं कोई भी मुनक्का भांग फैक्ट्री नहीं चल रही है, लेकिन क्राइम ब्रांच ने दूसरी बार कार्रवाई कर विभाग के झूठ से पर्दा उठा दिया। अवैध भांग के खिलाफ आबकारी विभाग की निष्क्रियता विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कई प्रकार के प्रश्न उत्पन्न कर रहा है।

IMG 20230201 WA0093

16200 किलो अवैध भांग पकड़ी 

वर्तमान कार्रवाई के पहले 2021 में भी क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की थी। तब क्राइम ब्रांच ने 50 लाख की 16 हजार 200 किलो अवैध भांग पकड़ी थी। गोपाल धनोतिया और मंजूर उर्फ मुजाहिद खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।

भांग माफिया मुजाहिद खान उर्फ मंजूर भांग के राऊ स्थित कारखाने में आधा दर्जन ब्रांड के मुनक्का बना रही हैं। अनूप गुरबानी की अटल आयुर्वेदिक संस्थान भी अंदरूनी रूप से चालू है। वहीं अनिल मेहता की सनन मुनक्का व राहुल धनोतिया की तरंग फार्मा भी सर्किल इंस्पेक्टर व एडीओ की मिली भगत से संचालित हो रहीं है। सियागंज के व्यापारियों की मानें तो इंदौर में जितनी मुनक्का बिकता है उसमें 50 प्रतिशत शेयर अनिल मेहता राहुल धनोतिया व अटल आयुर्वेदिक की मनुक्काओं का है।

आबकारी विभाग सुस्त क्यों

भांग माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। हालांकि आबकारी विभाग का सहयोग भांग माफियाओं को मिलता नजर आ रहा है। इसीलिए तरंग फार्मा मेहता आयुर्वेद अटल आयुर्वेदिक संस्थान के कारखाने को नजरअंदाज किया जा रहा है। बाहर से कारखाने को बंद बताया जा रहा है जबकि कारखाने के ऊपर वेंटिलेशन के लिए लगाए गए एल्युमिनियम एयर वेंटिलेटर घूम रहे हैं। इस हिस्से में बाहर से ताला लगा है। आसपास के लोगों की मानें तो कारखाने में चोरी-छुपे उत्पादन हो रहा है।

यह कारखाना मंजूर ने अपनी मुनक्का बनाने के लिए बनाया था, लेकिन 2018 में अनूप उर्फ दीपू को दे दिया। दीपू यहां मनभावना मुनक्का, रबड़ी गुरु मुनक्का, श्रीराम मनभावन मुनक्का, भोला मुनक्का, मुनक्का और टाइगर मुनक्का जैसे ट्रेडमार्क की भांग बना रहा है। दीपू ने जो मशीनें लगा रखी है वह हाईटेक है। एक मिनट में 400 से ज्यादा गोलियां बनती है।

ये फर्में चालू, आबकारी की सांठगांठ

● तरंग फार्मा : यह फैक्ट्री अन्नपूर्णा मंदिर के सामने विश्वकर्मा नगर झोपड़ पट्टी में संचालित हो रही है।

● मीनार फार्मा : यह फैक्ट्री धार रोड़ स्थित जवाहर टेकरी से संचालित हो रही है।

● मेसर्स रुद्र आयुर्वेदिक फार्मा : यह फैक्ट्री स्कीम न. 71 के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित होती है

● एसएस मुनक्का भंडार : यह फैक्ट्री तेली बाखल में संचालित होती है।

● शुक्ला आयुर्वेदिक फार्मेसी : यह फैक्ट्री लिंबोदी में संचालित की जा रही है। कुछ दिन पहले क्राइम ब्रांच ने यहा बड़ीं कार्यवाई की।

● मेहता आयुर्वेदिक संस्थान : यह कनाड़िया क्षेत्र में संचालित हो रही है।

● मेसर्स कल्याण सेवा सदन : केट रोड़ स्थित सहकार नगर में संचालित हो रही है।

शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं 

एक शिकायतकर्ता ने बताया की राऊ स्थित अटल आयुर्वेदिक मुनक्का भांग फेक्ट्री रात में चालू थी तो मैने आबकारी एडीओ राऊ क्षेत्र को जानकारी दी और कहा कि मुनक्का भांग फेक्ट्री अवैध रूप से संचालित हो रहीं है। आप यहां कार्यवाही करवाए तो बड़ी तादाद में अवैध भांग मुनक्का पकड़ाएगी।

लेकिन, एक घंटे तक कोई अधिकारी नहीं आया। दूसरे दीन शिकायतकर्ता आबकारी अधिकारी से मिलने आबकारी आफिस और कलेक्टर के पास पहुंचा तो एडीओ का कहना था कि हम वहां कार्यवाई करने गए थे। लेकिन, फेक्ट्री बंद थी। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आबकारी विभाग की अवैध मुनक्का फेक्ट्री संचालकों से कैसी सांठगांठ है। शिकायत कर्ता ने बताया कि आबकारी कंट्रोलर को अवैध भांग फैक्ट्रियों की सूचना दो तो वे अवैध मुनक्का फैक्ट्रियों फोन पर ही बंद करवा देते है।