Rakesh Tikait out of BKU : राकेश टिकैत ‘भारतीय किसान यूनियन’ से निकाले गए

1194

Rakesh Tikait out of BKU : राकेश टिकैत ‘भारतीय किसान यूनियन’ से निकाले गए

उन पर किसान आंदोलन से व्यक्तिगत लाभ लेने का आरोप लगा

Lucknow : कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले किसान नेता राकेश टिकैत को भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने बाहर कर दिया। किसान आंदोलन का चेहरा रहे राकेश टिकैत और उनके भाई नरेश टिकैत को संगठन ने अलग कर दिया। बैठक में कहा गया कि ये भारतीय किसान यूनियन का ही मूल संगठन है, जिसमें अध्यक्ष बदला गया है। ये कोई नया संगठन नहीं बनाया गया।

22 04 2021 rakeshtikait 21580474

चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के मौके पर BKU में बड़ा बदलाव किया गया। राजेश सिंह चौहान की अध्यक्षता में लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन की बैठक बुलाई गई। इसमें किसानों के नए संगठन भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) बनाने का फैसला किया गया। इस संगठन के अध्यक्ष खुद राजेश सिंह चौहान बने हैं। अब तक नरेश सिंह टिकैत भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष थे। BKU की इस बैठक में नरेश टिकैत और राकेश टिकैत शामिल नहीं थे।
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक में जो भी किसान नेता आए, सबकी नाराजगी राकेश टिकैत से थी। उन्होंने आरोप लगाया कि, राकेश टिकैत ने आंदोलन का निजी लाभ लिया है। वो अलग-अलग पार्टियों के मंच पर दिखते रहे हैं। बैठक में प्रस्ताव लाया गया और इसके बाद ये बड़ा बदलाव हुआ।