Ranjeet Murder Case: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम-रहीम सहित 5 आरोपी में दोषी करार

522

चंडीगढ़। रणजीत हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम को पंचकुला की सीबीआई अदालत ने दोषी करार दिया। 12 अक्टूबर कोर्ट सजा सुनाएगा।

इससे पहले साध्वी यौन शोषण के मामले में भी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 25 अगस्त 2017 को दोषी करार दिया गया था। सुनारिया जेल में बंद राम रहीम सहित 5 आरोपियों को कोर्ट ने दोषी बताया है।

इस मामले में राम रहीम, कृष्ण लाल, सबदिल, अवतार, जसबीर को कोर्ट ने दोषी करार दिया। जबकि, एक अन्य आरोपी इंदरसेन की मौत हो चुकी है।

इससे पहले साध्वी यौन शोषण के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 25 अगस्त 2017 को दोषी करार दिया गया था। शुक्रवार को पंचकुला कोर्ट में रंजीत हत्याकांड मामले में सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई। सुनवाई में गुरमीत राम रहीम और कृष्ण कुमार पेश हुए। करीब 19 साल पुराने इस मामले में बीते 12 अगस्त को अंतिम सुनवाई हुई थी। CBI जज डॉ सुशील कुमार गर्ग की अदालत में करीब ढाई घंटे बहस चली। इसके बाद आरोपियों को दोषी करार दिया गया।