Reshuffle in Employees in Collectorate : इंदौर कलेक्टर ने फिर अपने कार्यालय के कर्मचारियों में फेरबदल किया!

देखिए, जारी आदेश की कॉपी

1144

Reshuffle in Employees in Collectorate : इंदौर कलेक्टर ने फिर अपने कार्यालय के कर्मचारियों में फेरबदल किया!

Indore : कलेक्टर कार्यालय में बरसों से एक ही जगह जमे कर्मचारियों को बदला जा रहा है। यह फेरबदल कई दिनों से जारी है। अब फिर कर्मचारियों का फेरबदल किया गया। इस आशय का आदेश जारी हुआ है। आदेश में लिखा है कि प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से राजस्व स्थापना अन्तर्गत पदस्थ तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को आगामी आदेश होने तक यहां पदस्थ किया जाता है

IMG 20240422 WA0041

IMG 20240422 WA0040

अंशुल कानूनगों सहायक ग्रेड-3 को खुडेल से एसडीएम कार्यालय, शिवेन्द्र शिवहरे स्टेनोटायपिस्ट को तहसील सावेर से खुड़ेल और जाहिद खान कार्यालय सह डाटा एन्ट्री आपरेटर को एडीएम शाखा से तहसील सांवेर स्थानांतरित किया गया। इसी प्रकार रविन्द्र श्रीवास्तव सहायक ग्रेड-3 को लेखा शाखा के साथ साथ प्रवाचक अपर कलेक्टर निशा डामोर की ज़िम्मेदारी दी गई।

सोनम गुप्ता कार्यालय सह डाटा एन्ट्री आपरेटर को ईमेल शाखा के साथ लिपिक शाखा की ज़िम्मेदारी दी गई। मनीषा अष्टुरकर सहायक को स्टेशनरी शाखा के साथ शिकायत शाखा की ज़िम्मेदारी दी। सुजीत यादव नकलनवीस (स्थाईकर्मी) को लिपिक शाखा से राजस्व अभिलेख शाखा की जिम्मेदारी मिली। दिनेश भावसार नकलनवीस को राजस्व अभिलेख शाखा से नकल शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।