Rich Candidate from Poor State : देश के सबसे गरीब राज्य की 4 सीटों पर 17 उम्मीदवार करोड़पति!

भाजपा और बीजू जनता दल ने धनकुबेरों को ही चुनाव लड़वाया!

298
Rich Candidate from Poor State

Rich Candidate from Poor State : देश के सबसे गरीब राज्य की 4 सीटों पर 17 उम्मीदवार करोड़पति!

 

Bhuvneshwar : ओडिशा की चार सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में मतदान होना है। नबरंगपुर, बेहरामपुर, कोरापुट और कालाहांडी सीट पर 13 मई को वोट डाले जाएंगे। इन चारो सीटों से 37 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 17 की संपत्ति एक करोड़ से ज्यादा है। खास बात यह है कि चारों सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और बीजेडी के बीच है। दोनों पार्टियों ने सिर्फ करोड़पति उम्मीदवारों को ही टिकट दिया।

 

यहां 46% उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनमें कांग्रेस के तीन नेता भी शामिल हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि ओडिशा देश के सबसे गरीब राज्यों में शामिल है, लेकिन यहां हर पार्टी के उम्मीदवार करोड़पति हैं। चार निर्दलीय उम्मीदवार, भारतीय विकास परिषद और नबा भारत निर्माण सेवा पार्टी के भी एक-एक उम्मीदवार करोड़पति हैं।

सबसे अमीर उम्मीदवार बीजेपी की मालविका देवी
कालाहांडी सीट से बीजेपी उम्मीदवार मालविका देवी सबसे अमीर हैं। उनके पास 41.89 करोड़ की संपत्ति है। बेहरामपुर से निर्दलीय उम्मीदवार वी चंद्रशेखर लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 28.70 करोड़ रुपये है। बेहरामपुर से ही भारतीय विकास परिषद के नेता राजेंद्र दलाबेहेरा लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनके पास कुल 10.30 करोड़ रुपये हैं।

37 में से सिर्फ एक उम्मीदवारों महिला
कोरापुट से SUCI उम्मीदवार प्रमिला पुजारी सबसे गरीब हैं। उनकी कुल संपत्ति 20,625 रुपये है। सबसे ज्यादा 3.82 करोड़ का कर्ज बेहरामपुर से बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप कुमार पाणिग्रही पर है। यहां 14 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी शिक्षा 5वीं से 12वीं के बीच है। 22 उम्मीदवारों के पास बैचलर की डिग्री है। सिर्फ एक उम्मीदवार ऐसा है, जो सिर्फ पढ़ना लिखना जानता है। उसने खुद को साक्षर की श्रेणी में रखा है। इन 37 उम्मीदवारों में सिर्फ एक महिला है और वही सबसे अमीर उम्मीदवार है। वहीं, 19% नेताओं ने बताया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे हैं।