Richest IPS of India : ये हैं देश के सबसे अमीर आईपीएस ऑफिसर! 

जानिए, उनके पास कितनी है चल और अचल संपत्ति!

1065

Richest IPS of India : ये हैं देश के सबसे अमीर आईपीएस ऑफिसर! 

 

Chandigarh : पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत सिंह भुल्लर देश के सबसे अमीर आईपीएस अधिकारियों में से एक हैं। उनकी संपत्ति सबसे ज्यादा आंकी गई जो उन्हें विरासत में मिली है। 2016 में उन्होंने तब सुर्खियां बटोरी, जब अपनी अचल संपत्ति की घोषणा की। उस वक्त वे पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखबीर सिंह बादल से ज्यादा अमीर थे।

गुरप्रीत सिंह भुल्लर आईजी रैंक पर पदोन्नति होने से पहले लुधियाना के पुलिस आयुक्त के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपना लंबा कार्यकाल मोहाली के एसएसपी के तौर पर किया। वे 2009 से 2013 के बीच और 2015 से 2016 तक मोहाली के एसएसपी रहें।

उनके दादा भी रहे IPS अधिकारी

गुरप्रीत सिंह भुल्लर 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, उन्होंने बीए ऑनर्स से डिग्री ली। उनके दादा गुरदयाल सिंह भुल्लर भी आईपीएस अधिकारी थे और उन सेवाओं के दौरान जालंधर में तैनात थे। गुरदयाल सिंह भुल्लर 1957 से 1960 के बीच जालंधर एसएसपी थे।

IMG 20240412 WA0039

इतनी संपत्ति आंकी गई

आईपीएस गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने 2016 में 152 करोड रुपए की संपत्ति घोषित की थी। अपनी संपत्ति की घोषणा में उन्होंने 8 मकान, कृषि भूमि और तीन व्यावसायिक भूखंड बताए थे। उनके पास 85 लाख रुपए की व्यावसायिक संपत्ति और दिल्ली के सैनिक फार्म में 1500 वर्ग गज का खाली प्लाट भी शामिल था।

यह भी कहा कि उनके पास मोहाली के एक गांव में 45 करोड रुपए की जमीन भी है। बताया जाता है कि उनके पास ज्यादातर पैतृक संपत्ति है। उस समय पंजाब के पूर्व सीएम कप्तान सिंह की कुल संपत्ति 48 करोड रुपए और बादल की कुल संपत्ति 102 करोड रुपए थी।

सारी संपत्ति उन्हें विरासत में मिली 

दस्तावेजों के अनुसार उनकी सबसे महंगी संपत्ति लगभग 45 करोड़ रुपए आंकी गई है, जो मोहाली के एक गांव में गैर कृषि योग्य भूमि के रूप में है। अपने अचल संपत्ति रिटर्न (आईपीआर) में उन्होंने उल्लेख किया कि उन्हें इनमें से अधिकांश संपत्तियां विरासत में मिलीं और कई मामलों में स्रोत के रूप में दादा-दादी से मिली पैतृक संपत्ति का जिक्र किया है।