लुटेरी दुल्हन: दूल्हा इंतजार करता रह गया और दुल्हन और उसके कथित परिजन एक लाख रु लेकर फरार

365

लुटेरी दुल्हन: दूल्हा इंतजार करता रह गया और दुल्हन और उसके कथित परिजन एक लाख रु लेकर फरार

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: खरगोन में आज बारात के साथ कोर्ट मैरिज के लिए पहुंचा दूल्हा इंतजार करता रह गया और दुल्हन और उसके कथित परिजन एक लाख रु लेकर फरार हो गये।

इस अनोखे मामले में शादी से पहले ही लुटेरी दुल्हन ने दूल्हे को एक लाख 10 हजार की चपत लगा दी। दुल्हन के रफूचक्कर हो जाने के सनसनीखेज़ मामले के बाद दूल्हा बारात सहित थाने पहुंच गया। दरअसल घार जिले के धामनोद के पास डोल गांव के रामेश्वर वानखेडे की बुधवार को मामता नाम की युवती की सगाई हुई। रामेश्वर के परिजनों ने दूल्हन को 10 हजार भी दिये। सोमवार को कोर्ट मैरेज के पहले दूल्हे के परिवार से सराफा से सामान खरीदने के नाम पर एक लाख रूपये लेकर लूटेरी दुल्हन और उसके परिजन रफूचक्कर हो गये। हैरान परेशान दूल्हा और बारात खरगोन कोतवाली थाने शिकायत करने पहुंच गये। दुल्हे को ठग दुल्हन ममता, परिजन और रिश्तेदार (दलालो) ने भगवानपुरा थाने के सांगवी जलालाबाद में घर बताया था।

कोर्ट मैरेज के लिए बारात के साथ पहुंचा दुल्हा इंतजार करता रह गया और दुल्हन एक लाख दस हजार रुपए लेकर फरार हो गई। मामले में दुल्हे पक्ष ने लुटेरी दुल्हन गिरोह का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

घटना स्थल खरगोन शहर से दो किलोमीटर दूर होने पर मेनगांव थाने में दूल्हे और परिजनों की शिकायत पर ठगी धारा 420 सहित विभिन्न धाराओं में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। अब पुलिस ठग दुल्हन और उनके साथीयो की तलाश में सरगर्मी से जुट गई है।

खरगोन के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राकेश मोहन शुक्ला ने बताया कि धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम ढोल निवासी रामेश्वर वानखेडे की शिकायत पर दुल्हन ममता , उसके रिश्तेदार सुरेश सोलंकी और मध्यस्थ लंकेश के विरुद्ध आज रात्री में धोखाधड़ी संबंधी विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। पेशे से कारीगर रामेश्वर की आज खरगोन स्थित कोर्ट में शादी तय हुई थी और वह कार से बारात लेकर निकला था। टेमला रोड स्थित खरगोन न्यायालय परिसर पहुंचने पर दुल्हन और उसका कथित भाई वहां पहुंचे और न्यायालय में कागजी कार्रवाई पूरी होने से पूर्व उन्होंने दुल्हन के लिए गहने खरीदने के नाम पर उनसे एक लाख रु ले लिए। जब वह काफी देर तक नहीं लौटे और उन सभी का फोन बंद पाया गया तब रमेश दूल्हा रामेश्वर और उसके परिजन समझ गए कि उनके साथ ठगी हो गई है।

 

दूल्हे रामेश्वर और बारातीयो ने बताया की लड़की और गिरोह ने पूर्व में भी कई लोगों के साथ इसी तरह की ठगी की है। दूल्हे रामेश्वर ने बताया कि 4 दिन पहले उसका रिश्ता जीजा जितेंद्र ,उसके परिचित राहुल व अन्य के माध्यम से सेगांव जनपद के ग्राम सांगवी की उक्त लड़की से तय हुआ था। उस दिन उन्हें दस हजार रु दिए गए थे और एक लाख रु की राशि न्यायालय परिसर में शादी के बाद दिए जाने की बात तय हुई थी। रामेश्वर के पिता कैलाश ने बताया कि उन्होंने बेटे की शादी के लिए अपना घर गिरवी रख राशि एकत्रित की थी।