Ruckus : खंडवा में शादी के दौरान दो समुदायों में विवाद

पथराव और तोड़फोड़, पुलिस तैनात

418

Khandwa : एक हिंदू नेता आकाश ठाकुर के यहाँ शादी के रिसेप्शन में जमकर हंगामे के बाद सोमवार देर रात झड़प हुई। ये विवाद आतिशबाजी को लेकर हुआ। पुलिस के मुताबिक दो बाइक जला दी गई, 5 कारें और एक ऑटो में तोड़फोड़ की गई। विवाद के बाद दो समुदाय के लोगों में पथराव हो गया। हालात नियंत्रण में हैं। लगातार इन दोनों क्षेत्रों में फोर्स मौजूद है।

बताया गया कि यह संवेदनशील इलाका है। शादी के दौरान कुछ युवक आतिशबाजी चला रहे थे। इस पर दूसरे समुदाय के युवकों से बहस हो गई। पुलिस पहले से अलर्ट थी। रात 10 बजे पुलिस ने पहुंचकर विवाद शांत करवा दिया। कुछ देर बाद समुदाय के लोग भगत सिंह चौक पर जमा हो गए और हिंदू नेता के मैरिज रिसेप्शन में पथराव कर दिया।

पथराव में कई लोगों घायल भी हो गए। पुलिस ने आंसू गैस दागकर हालात संभाले। सोमवार देर रात 2 बजे शहर में शांति हुई। SP Vivek Singh (विवेक सिंह) ने मोर्चा संभाला। काबू के लिए संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। जिले के सभी थानों से पुलिस बल खंडवा के लिए बुलाया गया है।

घराती-बाराती भागे                                                     भगत सिंह चौक पर हिंदू संगठन के नेता आकाश ठाकुर की शादी का रिसेप्शन चल रहा था। इसी दौरान कार्यक्रम में पथराव किया गया। पथराव के बाद भगतसिंह चौक पर कदम-कदम पर बड़े-बड़े ईंट के टुकड़े और पत्थर सड़क पर पड़े थे। उपद्रवियों ने कांच की बोतलें भी फेंकी। इससे यहां तैनात कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। SP ने बताया कि आतिशबाजी की बात पर विवाद के बाद उपद्रव जैसी स्थिति बन गई थी।