Ruckus on Next day of Honeymoon : नई दुल्हन ने कमरे से निकलते ही घर वालों को गालियां दी!

जानिए कि दुल्हन ने ऐसा क्यों किया, हंगामा के बाद बात थाने तक पहुंची!

1311

Ruckus on Next day of Honeymoon : नई दुल्हन ने कमरे से निकलते ही घर वालों को गालियां दी!

Mathura : सुहागरात की अगली सुबह दूल्हा-दुल्हन शादी तोड़ने के लिए थाने पहुंच जाएं तो मामला गंभीर लगता है। अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों तक साथ देने की कसमें कुछ घंटे पहले ही ली गई, पर सब ध्वस्त हो गईं। मामले का खुलासा हुआ तो सुनने वाले भौचक रह गए। यह मामला शहर के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के गौरा नगर का है।

आनंद अग्रवाल की शादी हरियाणा के होडल की रेखा के साथ हुई। बेटे की शादी को लेकर घर में खुशियों का माहौल था। घर वाले बारात लेकर गए। शादी हुई और परिवार बहू को धूमधाम से लेकर घर आया। 10 मई को शादी हुई और 11 मई की सुबह बहु की विदाई हुई। बहू ससुराल पहुंची तो इंतजार में टकटकी लगाए बैठी दूल्हे की मां, ननद और रिश्तेदारों ने बहू का स्वागत किया।

यहां तक सब ठीक चल रहा था। इसके बाद शुरू हुई असली कहानी। सुहागरात की अगली सुबह शुक्रवार को सुबह घर के लोग नई बहू के जागने का इंतजार कर रहे थे। उम्मीद थी कि हंसी ठिठोली होगी। लेकिन, सुबह जब बहू सुहागरात के कमरे से बाहर आई तो उसने घर का माहौल ही बदल दिया। घर में हंगामा मच गया और कुछ देर में पुलिस भी घर [पहुंच गई। मामला इतना बढ़ गया कि शादी टूटने तक बात पहुंच गई।

बहू करने लगी परिवार से गाली-गलौज
सुबह बहू जागकर बाहर आई तो उसने घर में सभी के साथ गाली-गलौज शुरू की। उसकी हरकत से घर का माहौल एकदम से बदल गया। घर वालों ने समझाने का प्रयास किया और असल बात जानने की कोशिश की। जब बात नहीं बनी तो मामला थाने पहुंच गया। यहां बहू के भाई ने जो बताया उसे सुनकर लड़के वाले तो हतप्रभ रह गए।

शादी तोड़ने की बात पर समझौता
पहले पति ने कहा कि पत्नी पागल है। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उसके साथ झूठ बोलकर यह रिश्ता किया गया है। उसे फंसाया गया है। इस पर लड़की के भाई ने उसे पहले तो उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने स्वीकार किया कि उसकी बहन मानसिक रूप से बीमार रहती है। लड़का पक्ष धोखाधड़ी करने पर कार्रवाई की मांग करने लगा। बाद में शादी तोड़ने पर राजीनामा को लेकर दोनों पक्ष तैयार हुए।