2 हत्याओं को लेकर सकल हिन्दू समाज ने किया चक्का जाम

446

2 हत्याओं को लेकर सकल हिन्दू समाज ने किया चक्का जाम

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

बड़वानी- शहर में हुई दो हत्याओं के मामले में सकल हिन्दू समाज ने आज 5 से 7 मिनिट का चक्का जाम कर किया। हंगामा दोनों मृत युवती व बालिका को न्याय दिलाने की करी मांग,पुलिस अधीक्षक बोले विवेचना जारी, लोग सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर रहे है लोग रहें इनसे दूर, इनके खिलाफ भी होगी कार्यवाही।

बड़वानी: जिला मुख्यालय पर 30 वर्षीय भावना राठौड़ सहित युवती नंदिनी की हत्या के बाद जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। आज जहा सकल हिन्दू समाज के नेतृत्व में लोगो ने 5 से 7 मिनट का चक्का जाम किया वहीं  दोनों बेटियों को न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही उनकी मांग है कि नई थाना प्रभारी की टीम की जगह एक स्पेशल टीम बनाई जाकर मामले की जांच की जाए।

बता दें कि भावना राठौड़ के अंधे कत्ल के मामले में पुलिस ने वाहिद पिता यूसुफ को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया है।

WhatsApp Image 2023 04 04 at 8.51.10 PM

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के अनुसार मामला मजदूरी से जुड़ा था। जिसमे वाहिद जहाँ कांट्रेक्टर है तो भावना उसकी मजदूर थी और मजदूरी को लेकर दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद वाहिद ने भावना की हत्या कर दी थी।

दूसरा मामला नंदिनी की मौत से जुड़ा था जिसमें गौतम धनगर के रूम में उसकी हाथ पैर बंधी लाश मिली थी। जिसके बाद कल गौतम की भी लाश नर्मदा नदी में तैरते मिली है, जो सम्भवतः आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

पुलिस के अनुसार उसका भी पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही होगी।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के अनुसार भावना मर्डर कांड में भी एक आरोपी था जिसे राउंडअप कर लिया गया है।नंदिनी हत्या कांड में भी गौतम का नाम था जिसने सुसाईड कर ली है। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस ने FIR दर्ज की है। विवेचना जारी है।

साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर फर्जी रूप से पोस्ट कर रहे हैं और लोग उन पोस्ट के कारण इस तरह के धरना आंदोलन कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने साफ किया कि ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि कल पुलिस नंदिनी मामले में भी पत्रकार वार्ता कर मामले का खुलासा करेगी।

देखिये वीडियो: क्या कह रही हैं, स्मिता अत्रे-

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, पुनीत गेहलोद (पुलिस अधीक्षक)-