SAS Officers New Posting: राज्य प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारियों सहित पांच अधिकारियों की नई पदस्थापना 

731
CMO's Transfer List

SAS Officers New Posting: राज्य प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारियों सहित पांच अधिकारियों की नई पदस्थापना 

 

विनोद काशिव की रिपोर्ट 

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा और सचिवालय सेवा के 5 अधिकारियों के नए पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी उप सचिव नीलम टोप्पो को सामान्य प्रशासन से संसदीय कार्य और राकेश ध्रुव को सामान्य प्रशासन से उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया है।

वही कीर्ति वर्धन उपाध्याय,रेखा साहू और अंजू सिंह अवर सचिवों के विभागों में भी बदलाव किया गया है।

राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में बताया गया है कि धूर सिंह धुर्वे अवर सचिव के पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को वित्त विभाग के स्थान पर गृह विभाग में पदस्थ किया गया है।

IMG 20240702 WA0029

आदेश में यह भी बताया गया है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नीलम टोप्पो उप सचिव के संसदीय कार्य विभाग में कार्यभार ग्रहण करने पर फर्दी केरकेट्टा केवल संसदीय कार्य विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।