SAS Officers Transfer List: राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों के तबादले,लता शरणागत बनी उप सचिव कार्मिक

7241
CMO's Transfer List

SAS Officers Transfer List: राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों के तबादले,लता शरणागत बनी उप सचिव कार्मिक

 

भोपाल: राज्य शासन ने कल राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं।

पंकज शर्मा उप सचिव आयुष विभाग से उप सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भोपाल, इला तिवारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया से उप सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्रालय भोपाल, माधवी नागेंद्र उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग से उप सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग और लता शरणागत सचिव मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग से उप सचिव कार्मिक सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

सुनीता खंडायत अपर कलेक्टर सिवनी का पूर्व में किया गया स्थानांतरण निरस्त किया गया है। श्रीमती लक्ष्मी गामड़ संयुक्त कलेक्टर खरगोन का अपर कलेक्टर जिला नीमच किया गया आदेश में संशोधन कर अब उन्हें भू प्रबंधन अधिकारी जिला देवास बनाया गया है। श्रृंगार श्रीवास्तव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रतलाम पदस्थ किया गया है।

पूर्व में उन्हें संयुक्त संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण भोपाल पदस्थ किया गया था। उक्त आदेश में संशोधन कर अब उन्हें रतलाम जिला पंचायत में सीईओ बनाया गया है।

सुश्री रंजना पाटने उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को उपसचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बनाया गया है।

भूपेंद्र सिंह परस्ते ओएसडी मुख्यमंत्री कार्यालय को उपसचिव ऊर्जा विभाग बनाया गया है।

IMG 20240317 WA0048 1 IMG 20240317 WA0049 1

महेश कुमार बमन्हा संयुक्त कलेक्टर बैतूल को गुना,विनीत तिवारी जो पदस्थापना हेतु प्रतीक्षारत थे, को संयुक्त कलेक्टर जिला विदिशा और श्रीमती संस्कृति मुदित लटोरिया संयुक्त कलेक्टर जिला कटनी को यथावत वही रखा गया है। पूर्व में उनका स्थानांतर जिला सीधी किया गया था जिसे अब निरस्त कर दिया गया है।

इस संबंध में कल जारी आदेश में कहा गया है कि उपरोक्त अधिकारियों को शासन स्तर से एक पक्षीय कार्य मुक्त किया गया है।

संबंधित अधिकारी पद ग्रहण काल अवधि का लाभ लिए बिना तत्काल नवीन प्रतिस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।