Second Phase of Loksabha Elections in MP Tomorrow: प्रदेश BJP अध्यक्ष सहित केंद्रीय मंत्री और दो सांसद की प्रतिष्ठा दांव पर!

कांग्रेस के एक विधायक कितना भरेंगे लोकसभा चुनाव में दम

243

Second Phase of Loksabha Elections in MP Tomorrow: प्रदेश BJP अध्यक्ष सहित केंद्रीय मंत्री और दो सांसद की प्रतिष्ठा दांव पर!

भोपाल:लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को होना है। इन सीटों पर कई मजबूत और दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। हालांकि कुछ उम्मीदवार बेहतर स्थिति में हैं, लेकिन उनके सामने जीत का अंतर बढ़ाने की चुनौती है। प्रतिष्ठापूर्ण इस चुनाव में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित एक केंद्रीय मंत्री, दो सांसद और एक विधायक की साख दांव पर है। दोनों ही दलों से कुछ उम्मीदवार हैं जो लोकसभा का पहला चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रदेश की 6 सीटे रीवा, सतना, दमोह, खजुराहो, टीकमगढ़ और नर्मदापुरम सीटों पर चुनाव होना है। इन सीटों में खजुराहो से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा मैदान में हैं। उनके सामने इंडी गठबंधन से कोई उम्मीदवार नहीं हैं। वहीं टीकमगढ़ से केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार भाजपा उम्मीदवार हैं। वे सात चुनाव लगातार जीत चुके हैं, आठवे चुनाव में क्या परिणाम आएगा वह चार जून को ही पता चलेगा। वहीं विधानसभा चुनाव में सतना से चुनाव हारे गणेश सिंह सतना के सांसद भी हैं और पार्टी ने उन्हें इस बार फिर से टिकट दिया है। सिंह का एक चुनाव हारने के बाद यह प्रतिष्ठा वाला चुनाव हो गया है। रीवा सांसद जर्नादन सिंह का भी यह प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव हैं।

*विधायक की साख का सवाल* 

कांग्रेस ने इन 6 सीटों पर दो विधायकों को भी लोकसभा में पहुंचाने के लिए उन्हें उम्मीदवार बनाया है। सतना से सिद्धार्थ कुशवाह सतना से ही विधायक हैं। खासबात यह है कि सिद्धार्थ कुशवाह ने गणेश सिंह को ही विधानसभा चुनाव में हराया था अब दोनों के बीच लोकसभा चुनाव में भी मुकाबला हो रहा है। वहीं पूर्व विधायक संजय शर्मा दिसंबर में विधानसभा का चुनाव हार गए थे। अब वे नर्मदापुरम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह दमोह से भाजपा उम्मीदवार के राहुल लोधी और कांग्रेस उम्मीदवार तरवर सिंह लोधी भी विधानसभा का चुनाव हार कर लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।

 *_पहले चुनाव में क्या होगा_* 

भाजपा ने इन 6 सीटों पर दमोह और नर्मदापुरम से नये चेहरों को चुनाव में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने टीकमगढ़, दमोह, सतना, रीवा, नर्मदापुरम से ही नए चेहरे दिए हैं। इन सभी का लोकसभा का पहला चुनाव है। सभी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। दमोह से राहुल लोधी, नर्मदापुरम से दर्शन सिंह चौधरी नए चेहरे हैं जो पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि कांग्रेस की ओर से संजय शर्मा, सिद्धार्थ कुशवाह लोकसभा का पहला चुनाव लड़ रहे हैं। इनके साथ ही दमोह कांग्रेस उम्मीदवार तरवर सिंह लोधी, टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार और रीवा से नीलम मिश्रा भी अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं।