Seniority Of MP’s 4 IAS Officers Extended: नियाज अहमद के आवंटन वर्ष में एक साल और बाकी 3 अफसरों को 2 साल का फायदा मिला!

Seniority Of MP's 4 IAS Officers Extended

591

Seniority Of MP’s 4 IAS Officers Extended: नियाज अहमद के आवंटन वर्ष में एक साल और बाकी 3 अफसरों को 2 साल का फायदा मिला!

भोपाल:लोक निर्माण विभाग के उपसचिव नियाज अहमद सहित राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS बने 4 अधिकारियों की वरिष्ठता पुनरीक्षित की गई है। इसके आधार पर उनके आवंटन वर्ष में इजाफा हुआ है। नियाज अहमद को आवंटन वर्ष में एक वर्ष का फायदा हुआ है वहीं शेष 3 अन्य IAS अधिकारियों को दो वर्ष का फायदा हुआ है। लेकिन उन्हें वरिष्ठता इस शर्त पर दी गई है कि वे आगामी मिड कैरियर ट्रेनिंग में शामिल होकर उस प्रशिक्षण को अनिवार्य रुप से पूरा करेंगे।

केन्द्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा वर्ष 2022 द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति द्वारा नियुक्त सत्रह अधिकारियों को जनवरी 2022 द्वारा आवंटन वर्ष एवं वरिष्ठता निर्धारित की गई थी। केन्द्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इन प्रमोटी अधिकारियों के आवंटन वर्ष और वरिष्ठता नये सिरे से पुनरीक्षित की गई है। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2022 में भारतीय प्रशासनिक सेवा के आवंटन वर्ष 2014 के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को नौ वर्ष की सेवा पूर्ण करने के फलस्वरुप उन्हें 2023 से भारतीय प्रशासनिक सेवा वेतन नियमावली के अंतर्गत कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड इस शर्त के अधीन स्वीकृत किया गया है कि वे मिड कैरियर ट्रेनिंग कार्यक्रम अनिवार्य रुप से पूरा करेंगे। अब पदोन्नति द्वारा IAS बने इन अधिकारियों को पुनरीक्षित आवंटन वर्ष अनुसार नौ वर्ष की सेवा पूर्ण कर लेने के फलस्वरुप वर्ष 2023 से कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड स्वीकृत किया गया है।

इन अधिकारियों में नियाज अहमद को वर्ष 2022 में 2015 वर्ष आवंटित किया गया था वहीं अब उन्हेंं 2023 में 2014 बर्ष आवंटित किया गया है। ग्वालियर स्मार्ट सिटी की सीईओ नीतू माथुर, रायसेन जिला पंचायत की सीईओ अंजू पवन भदौरिया, अपर आयुक्त राजस्व इंदौर जमुना भिड़े को पहले 2016 वर्ष आवंटित किया गया था अब उन्हें 2014 वर्ष दिया गया है।