Sharad Yadav Passed Away : समाजवादी नेता 75 साल के शरद यादव का निधन!

बेटी सुभाषिनी यादव ने सोशल मीडिया की पोस्ट के जरिए पुष्टि की!

638

Sharad Yadav Passed Away : समाजवादी नेता 75 साल के शरद यादव का निधन!

New Delhi : पूर्व केंद्रीय मंत्री, जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और समाजवादी नेता शरद यादव का गुरुवार रात को निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी ने बेहद मार्मिक संदेश में दी। उनकी बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की। उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। शुभाषिनी ने अपने ट्वीट में लिखा ‘पापा नहीं रहे।’

शरद यादव का जन्म 1 जुलाई 1947 को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद के बंदाई गांव में किसान परिवार में हुआ था। किसान के घर जन्मे शरद पढ़ने लिखने में काफी तेज थे। छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बनाने वाले शरद यादव ने बिहार की राजनीति में भी बड़ा मुकाम हासिल किया था। शरद यादव ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और फिर बिहार में अपना राजनीतिक परचम लहराया था।

Sharad Yadav Passed Away : समाजवादी नेता 75 साल के शरद यादव का निधन!

बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले शरद यादव का जाना सभी को दुखी कर गया। उनकी समाजवाद वाली राजनीति ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया था। लेकिन, अब उस महान नेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उनका निधन हुआ।

इस महान नेता ने अपने कई दशक की राजनीति में काफी कुछ देखा है। वे बिहार में लालू राज के चश्मदीद रहे थे, जेडीयू को जमीन पर मजबूत किया था और कई अहम राजनीतिक घटनाओं में एक सक्रिय भूमिका निभाने वाले रहे।

शरद यादव पढ़ाई के समय से ही राजनीति में दिलचस्पी रही और 1971 में उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारों से प्रेरित होकर सक्रिय युवा नेता के तौर पर शरद यादव ने कई आंदोलनों में हिस्सा लिया और MISA के तहत 1969-70, 1972 और 1975 में हिरासत में लिए गए। सक्रिय राजनीति में शरद यादव ने साल 1974 में कदम रखा था। वे पहली बार मध्य प्रदेश की जबलपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए वो जेपी आंदोलन का समय था और वह हल्दर किसान के रूप में जेपी द्वारा चुने गए पहले उम्मीदवार थे।