Shigufa of IAS Niyaz Khan : कॉमेडियन की खड़ी चोटी को नीचता कहा!

ब्राह्मणों के लिए चोटी वैदिक धर्म, इसे हंसाने के रूप में उपयोग किया जाता!

584
IAS अधिकारी नियाज खान

Shigufa of IAS Niyaz Khan : कॉमेडियन की खड़ी चोटी को नीचता कहा!

देखिए : नियाज खान का ट्वीट 

Bhopal : चर्चित आईएएस और ‘ब्राह्मण : द ग्रेट’ किताब के लेखक नियाज खान फिर चर्चा में आ गए। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करके सोनी टीवी के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ का एक फोटो पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है ‘ये कपिल शर्मा के शो का स्क्रीन शॉट है, जिसमें चोटी को हंसाने के लिए खड़े पोजीशन में दिखाया गया है। ब्राह्मणों के लिए चोटी रखना वैदिक धर्म है, पर फिल्मी दुनिया में चोटी को हंसाने के रूप में उपयोग किया जाता है। नीचता की सारी हदें पार कर दी गई है, किसी ब्राह्मण ने आपत्ति नहीं की।’

आईएएस नियाज खान अकसर समाज की रीतियों पर कटाक्ष करते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा ‘भारत 80 प्रतिशत हिंदुओं का देश है एवं राजनीतिक दल इनका प्रतिनिधित्व भी करते हैं। अगर ये पार्टियां हिंदुओं की बात नहीं करेंगी तो किसकी बात करेंगी? हिंदू विश्व की सबसे सहनशील कौम है और यह कौम सबसे प्रेम करती है। मुसलमानों को समझना और दिल बड़ा करना पड़ेगा।’

नियाज खान ने अपने प्रशंसकों के लिए भी संदेश दिया कि दोस्तों, मैने पूर्व में ब्राह्मण द ग्रेट पार्ट 2 लिखने की घोषणा की थी पर फिलहाल पार्ट-2 के स्थान पर मैंने सनातन को केन्द्र बिन्दु पर रख कर WAR AGAINST KALIYUGA लिखना शुरू कर दिया। नागा साधुओं में विशेष रुचि होने से इन्हें भी ब्राह्मणों एवम क्षत्रियों के साथ जगह दी जाएगी।

मुझे मेट्रो रेल, हवाई जहाज, बुलेट ट्रेन, आलीशान इमारतें, चकाचौंध कर देने वाले शहर, उटपटांग पहनावा आदि आकर्षित नहीं करते! ये सब गोरों ने गिफ्ट में दिया है। प्राचीन सनातन संस्कृति मुझे जादू की तरह आकर्षित करती है। आज गोरे भी मानसिक शांति के लिए सनातन की ओर दौड़ रहे हैं।