Shree Veer Vishwa Utsav में 1000 पुलिसकर्मियों के पैर धोकर किया सम्मान

कानून व्यक्ति को और संत मन को नियंत्रित करते है

734
Shree Veer Vishwa Utsav

Shree Veer Vishwa Utsavमें 1000 पुलिसकर्मियों के पैर धोकर किया सम्मानित

उज्जैन से सुदर्शन सोनी की रिपोर्ट

उज्जैन। संत चौकीदार के रूप में समाज की, जीवन की खामीयों के लिये जागृति का काम करते है। वहीं पुलिसकर्मी नागरिकों के अमन चैन और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये दिन रात जुटे करते है। पुलिस है तो स़माज सुरक्षित है। भय के बगैर अनुशासन नही आ सकता। इसलिए अपराधियों पर नियंत्रण के लिये पुलिस का भय भी जरूरी है।

यह बात म.प्र. शासन के राजकीय अतिथि, युवाचार्य श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वरजी महाराज ने गुरू विश्वरत्न अर्द्धशताब्दी महा महोत्सव के अवसर पर आयोजित अनूठे पुलिस सेवा सम्मान समारोह में कही। उज्जैन के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में सामाजिक समारोह में पुलिस जवानों का पाद प्रक्षालन कर सम्मान किया गया। युवाचार्य श्री ने अपने संबोधन में कहा कि मन को नियंत्रित करने का काम संत करते है और अपराध को नियंत्रित करने का काम पुलिस करती है।

Shree Veer Vishwa Utsav

हम त्यौहार मनाते है, हम रात भर नींद निकालते है। उस समय भी हमारे यह पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर हमारी रक्षा करते है। मै इनकी सेवा को नमन करता हूॅ। देश के अच्छे नागरिक इन पुलिसकर्मियों के ही कारण सुरक्षित है। इधर नवपद ओली जी आराधना के दूसरे दिन शनिवार को 1500 आराधकों ने नवकार मंत्र के द्वितीय पद श्री सिद्धाणं की आराधना कर आयम्बिल किया।

Lock the Box Reloaded : बॉक्स की कीमत चुकाएं, उसमें जितनी किताब आए घर ले जाएं

आचार्यश्री ने प्रभु से की प्रार्थना, खुशहाल रहे पुलिस

देशभक्ति और जनसेवा के लक्ष्य के साथ पुलिस 24 घण्टे अपनी डयूटी करती है। सिंहस्थ से लगाकर कोविड महामारी जैसे अवसरों पर भी हम सब पुलिस की सेवा से वाकिफ है। मैं उन्हे अपने अंतर्मन से नमन करता हॅू तथा प्रभु से प्रार्थना करता हॅू कि सदैव इन्हे और परिवार को खुशहाल बनाये रखे।

सांसद अनिल फिरोजिया ने आचार्यश्री से आशीर्वाद प्राप्त कर नवपद ओली आयम्बिल तप आराधको की परोसगारी की ओर उनकी सुख साता पूछकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

Shree Veer Vishwa Utsav

पुलिस सम्मान से अभिभूत
कार्यक्रम में उपस्थित विधायक पारस जैन ने कहा कि नगर में पहली बार इतनी बडी संख्या में नवपद ओली तप आराधना ओर पुलिस का सम्मान देखने को मिल रहा है। इससे मैं अभिभूत हूँ। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी भी अपना जन्म दिन सेना के साथ मनाते है।

हमारा सौभाग्य है कि हमारे युवाचार्य श्री विश्वरत्न सागर सूरिश्वरजी के 50 वें जन्मोत्सव प्रसंग(Shree Veer Vishwa Utsav) पर पुलिस सेवा सम्मान का आयोजन हुआ। महोत्सव सह संयोजक प्रसन्न जैन ने भी संबोधित किया।

एएसपी बोले, हौंसला बड़ा पुलिस का

धर्मसभा में उपस्थित एडीशनल एसपी आकाश भूरिया ने कहा की संतश्री और जैन समाज के मन में हमारे प्रति जो मान-सम्मान व आशीर्वाद भाव है, वह सदैव बना रहे। हम कोई भी कार्य हो पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करते है तथा उसे अपना कर्तव्य मानते है। आपके इस सम्मान से हमारा हौंसला बढा है।

WhatsApp Image 2022 04 10 at 5.22.46 PM

पाद प्रक्षालन कर पहनाई माला, लगाया तिलक

महोत्सव संयोजक जयंतीलाल तेलवाला व मीडीया प्रभारी डॉ. राहुल कटारिया ने बताया कि शनिवार सुबह कार्तिक मेला प्रांगण पर आयोजित श्री विश्व रत्न अर्द्धशताब्दी जन्मोत्सव समारोह में करीब एक हजार पुलिसकर्मी उपस्थित हुए।

समारोह स्थल पर नवरत्न परिवार के युवाओं ने सबसे पहले पुलिसकर्मी व पुलिस अधिकारियों का दूध-जल से पाद प्रक्षालन किया। कुमकुम-अक्षत से तिलक कर मोती माला से उनका बहुमान किया। पुलिस जवानों के सम्मान में कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक रंगोली भी बनाई गई।

आज रामनवमी है…मध्यप्रदेश में ओरछा में विराजे “राजा” राम, तो चित्रकूट को बनाया था “वनवासी” धाम…

आचार्य श्री मृदुरत्न सागर सुरिश्वरजी, युवा मुनि तीर्थ रत्न सागर जी मसा, मुनि उत्तम सागर जी मसा, सहित साधु -साघ्वी मंडल एवं बडी संख्या में कार्यक्रम समन्वयक अभय जैन भैया, पुनीत जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरूष मौजूद थे।

कार्यक्रम में होमगॉर्ड कमांडेंट सतीश जाट, जेल अधीक्षक श्रीमती उषा राज सहित विभिन्न थानों के थाना प्रभारी व पुलिस जवान मौजूद रहे। संचालन मुम्बई के संगीतकार त्रिलोक मोदी ने किया आभार नवरत्न परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश डगवाला ने माना।

50 मांडलो पर होगी सिद्धचक्र महापूजन

रविवार दोपहर 12.30 बजे श्री आत्मशुद्धि की कामना को लेकर सिद्धचक्र महापूजन होगी। इसमे 50 मांडलो पर सिद्धचक्र यंत्र की स्थापना होगी। देवनगरी समान दिव्य वातावरण में यह आयोजन होगा।