मोदी के जाते ही शुरू हो गई कैबिनेट फेरबदल की अटकलें

659

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज भोपाल में हुई सफल यात्रा के बाद राजनीतिक गलियारों में कैबिनेट फेरबदल की चर्चा फिर से शुरू हो गई है।

माना जा रहा है कि मोदी की यात्रा के बाद शिवराज राजनीतिक रूप से पार्टी में ताकतवर बनकर उभरे हैं और उनका कद बढ़ गया है। इसका प्रभाव भी अब मंत्रिमंडल फेरबदल में दिख सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले एक हफ्ते में तीन-चार नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है।

शिवराज कैबिनेट में फिलहाल 31 मंत्री हैं। तीन और मंत्री बनाए जा सकते हैं। कुल मंत्रियों की संख्या 34 तक हो सकती है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में फेरबदल जल्द हो सकता है।

इस बदलाव में आदिवासी विधायकों को मौका मिल सकता है जिसमें सुलोचना रावत का नाम सबसे आगे है।

इसके साथ ही कमजोर परफॉर्मेंस के चलते तीन चार मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है।

सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार कुछ मंत्रियों के विभाग में बदलाव भी हो सकता है। महिला और बाल विकास विभाग, PHE सहित कुछ महत्वपूर्ण विभाग अभी सीएम के पास है। नए मंत्रियों को इन विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं मौजूदा मंत्रियों के विभाग में भी बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं।