Suspend : आदिवासियों की अनदेखी करने पर DR सस्पेंड

घोघरा जलाशय समिति के निर्वाचन मामले में लापरवाही का आरोप

495

Suspend : आदिवासियों की अनदेखी करने पर DR सस्पेंड

Sehore : मुख्यमंत्री के गृह जिले में मछुआरा समिति के चुनाव मामले में लापरवाही बरतना डीआर (Deputy Registrar) भूपेन्द्र सिंह को महंगा पड़ गया। जांच में आरोप सही मिलने पर उन्हें निलंबित (Suspend) करने के आदेश जारी कर दिए गए। DR पर बुधनी विधानसभा क्षेत्र के तहत नसरुल्लागंज के घोघरा जलाशय समिति के निर्वाचन मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया था। प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक भूपेन्द्र सिंह को मंगलवार को सस्पेंड कर दिया गया।

कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर इस बात की पुष्टि की, कि DR को निलंबित किया गया है। मछुआरा समिति के चुनाव से संबंधित मामले में शासन की तरफ से कार्रवाई की गई है। आरोप है कि Deputy Registrar ने निर्वाचन मामले में लापरवाहियां और अनियमितताएं की। इसकी शिकायत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी की गई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बाद में मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया।

d6e35211fb5fad5bfa3cdaf8c0cdfdd1 original

जलाशय की समिति के निर्वाचन में अनुसूचित जनजाति के लोगों को बिना सूचना के DR द्वारा चुनाव कराए जा रहे थे। सूचना नहीं मिलने के कारण आदिवासी चाहते थे कि चुनाव स्थगित हों और ये बाद में कराए जाएं। उन्हें औपचारिक सूचना मिले इसके बाद चुनाव हों। क्षेत्र के आदिवासियों ने जिले के अधिकारियों से भी इस बारे में निवेदन किया, लेकिन किसी अधिकारी की भी DR ने नहीं सुनी। जांच में उनके खिलाफ आरोप सही पाए जाने के बाद उन्हें Suspend कर दिया गया।

जांच में डीआर के खिलाफ आरोप सही पाए जाने के बाद किए गए निलंबित (Suspend)

DR को भोपाल से वरिष्ठ अधिकारियों ने भी आदिवासियों के हित में कार्य करने के लिए कहा, उन्होंने उसे भी नजरअंदाज किया। बताते हैं कि DR भूपेंद्र सिंह ने एक अधिकारी को गलत जवाब भी दिया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी नाराज बताए जा रहे थे। जांच रिपोर्ट में भी DR के खिलाफ सभी आरोप साबित हुए। इसके बाद कार्रवाई करते हुए डीआर भूपेन्द्र सिंह को सस्पेंड (Suspend)कर दिया गया!

ये भी पढ़ें–CM की VC के लिए माफियाओं की जानकारी से अपडेट होंगे SP