कौअे ने खा लिया चिड़िया का अंड़ा, देखिए फिर पक्षी ने कैसे लिया बदला

873

कौअे ने खा लिया चिड़िया का अंड़ा, देखिए फिर पक्षी ने कैसे लिया बदला

पशु—पक्षी भी अपने बच्चों के लिए बड़ी से बड़ी मुसीबत से लड़ जाते हैं। इस वीडियो में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक कौअे ने चिड़िया का अंडा खा लिया। इसके बाद चिड़िया ने उस कौअे से कैसे बदला लिया।वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कौआ किसी चिड़िया के घोंसले में घुस गया।

चिड़िया के घोंसले मे तीन अंड़े थे और उस समय चिड़िया वहां मौजूद नहीं थी। ऐसे में कौआ चिड़िया का एक अंड़ा खा गया। जब चिड़िया वहां आई तो उसे अपना एक अंड़ा फूटा हुआ मिला। चिड़िया ने उस अंडे के हिस्से को घोंसले से बाहर फेंका। वहां उसे कौआ नजर आया। चिड़िया समझ गई कि उसका अंडा कौअे ने ही खाया है।

इसके बाद चिड़िया ने उस कौअे से बदला लेने की सोची। कौआ उस चिड़िया के बाकी अंड़े खाने के लिए वहीं मंडरा रहा था। मौका पाकर कौआ एक बार फिर अंड़े खाने के लिए चिड़िया के घोंसले में घुस गया। लेकिन इस बार चिड़िया सतर्क थी। उसने कौअे पर हमला बोल दिया। चिड़िया ने कौअे को दबोच लिया और उसका बुरा हाल कर दिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि चिड़िया ने कैसे कौअे को दबोच रखा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।