पुजारी ने अपनी जेब में रख लिए दक्षिणा के रुपए तो हुआ बवाल, प्रशासन ने दिया नोटिस, उग्र हुए हिंदू संगठन

719

रमेश सोनी की रिपोर्ट

Ratlam MP: शहर के माणकचौक क्षेत्र स्थित महालक्ष्मी मंदिर के पुजारी का एक वीडियो वायरल होने पर बवाल खड़ा हो गया है। वीडियो में मंदिर के वृद्ध पुजारी दक्षिणा का पैसा अपनी जेब में रखते हुए नजर आ रहे है।

इस वीडियो को देखकर जिला प्रशासन ने पुजारी को नोटिस जारी किया है, नोटिस जारी होने पर इस हिंदू संगठन इसके विरोध में उतर आए हैं।

रतलाम महालक्ष्मी मंदिर के पुजारी ने दक्षिणा का पैसा अपनी जेब में रख लिया। इसका वीडियो सामने आया तो प्रशासन ने पुजारी को नोटिस जारी कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद हिंदू संगठन उग्र हो गए हैं। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंदिर पहुंचकर पुजारी का सम्मान किया और उन्हें दक्षिणा में रुपए उनकी जेब में डालकर दिखाते हुए वीडियो जारी कर प्रशासन को चुनौती दे डाली।

देखिये वीडियो-

 

बता दें कि शहर के प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान पुजारी का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में मंदिर के पुजारी दक्षिणा में मिले रुपए दान पात्र में डालने की बजाय अपनी जेब में रखते हुए नजर आए।

इसका वीडियो कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के पास पहुंचने के बाद उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।बात पर एसडीएम अभिषेक गहलोत ने पुजारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

वैसे तो यहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता है और दीपावली पर पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान मंदिर में सबसे ज्यादा भक्त आते हैं।मंदिर में चढ़ावा भी इसी दौरान सबसे ज्यादा आता है।

वायरल वीडियो में पुजारी दक्षिणा का पैसा अपनी जेब में रखते हुए नजर आ रहे हैं। यह मंदिर कोर्ट ऑफ वार्ड्स में होकर शासकीय नियंत्रण में है। इसमें आने वाले चढ़ावे पर सरकार का हक होता है।प्रशासन ने इसीलिए पुजारी को नोटिस जारी किया है।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई का हिंदू संगठनों ने विरोध दर्ज किया है। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता मंदिर पहुंचे और पुजारी को दक्षिणा देकर उनका सम्मान किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुजारी ने दक्षिणा की राशि अपने जेब में रखी जो कि चढ़ावे की नहीं है।

उन्होंने कहा है कि श्रद्धालुओं को राशि दान करनी होती तो वे मन्दिर परिसर में लगे दान पात्र में चढ़ाते हैं। उनका यह भी कहना है कि पुजारी के हाथ में दिया जाने वाला पैसा दक्षिणा होती है और उस पर पुजारी का ही हक होता है।

कार्यकर्ताओं ने पुजारी के हाथ में पैसे देते हुए वीडियो बनाकर प्रशासन को कार्रवाई की चुनौती दी है। अब देखना है कि प्रशासन का अगला कदम क्या होता है।

आपको बता दें रहें हैं कि मंदिर शहर के व्यवसायिक क्षेत्र में है और यह दीपावली पर्व पर करोड़ों रुपयों, सोना चांदी और आभूषणों से सजता है।