फिर चला अवैध कालोनी पर प्रशासन का बुलडोजर, कॉटेज और सड़क ध्वस्त,अब होगी FIR

786

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

रतलाम: कलेक्टर व नगर निगम प्रशासक श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशानुसार नगर में विकसित हो रही अवैध कालोनियों पर लगाम लगाने हेतु निगमायुक्त सोमनाथ झारिया के मार्गदर्शन में आज शहर के कनेरी रोड पर विकसित हो रही अवैध कालोनी में हों रहें अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर जेसीबी चली। यहां कॉटेज के नाम पर भूखण्ड बेचने और कृषि भूमि पर सीसी रोड बना डाली थी। मामले में गुरुवार को सुबह इन अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया।

बता दें कि अवैध निर्माण को लेकर कलेक्टर ने मुहिम सतत जारी रखने के आदेश दिए हैं अब शहर तथा अन्य क्षेत्रों में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा हैं।

निगमायुक्त सोमनाथ झारिया ने बताया कि विकास की अनुमति के बिना अवैध रूप से कालोनी निर्माण करने पर मध्यप्रदेश नगर पालिका (कालोनाईजर का रजिस्ट्रीकरण, निर्बधन तथा शर्तें) नियम 1998 के अन्तर्गत अवैध कालोनाईजेशन के तहत अब एफआईआर दर्ज कराई जायेगी तथा नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण तोड़ेने हेतु निगम द्वारा निर्धारित 15 हजार रूपये प्रति घन्टे के मान से राशि वसूली जायेगी। जिसके तहत उक्त कालोनी निर्माण करने वालों को अवैध निर्माण तोड़ने की राशि वसूलने हेतु शीघ्र नोटिस जारी किया जा रहा है।

आयुक्त झारिया ने बताया कि अवैध कालोनियों और शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम सतत जारी रखी जाएगी।

जिला, निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुरूवार को अलसुबह कनेरी रोड पर सर्वे क्रमांक 872/2 रकबा 2.75 हैक्टर भूमि निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में पकड़ में आए अवैध निर्माण

निरीक्षण में मौके पर पाया गया कि भूमि स्वामी शिवनारायण,अशोक कुमार राठौर पिता स्वर्गीय मांगीलाल राठौर व अन्य 15 द्वारा सर्वे क्रमांक 872/2 रकबा 2.75 हैक्टर भूमि को छोटे-छोटे भूखण्डों में विभाजित कर सीमेन्ट कांक्रीट के पोल लगाये गये भूमि स्वामी का यह कृत्य अवैध कालोनी निर्माण को होना पाये जाने पर भूमि पर ऋषभ-अरविन्द मूणत, 47 भगतपुरी द्वारा 6 हजार स्क्वेयर फीट में काटेज, श्रीमती प्रीति पति राहूल देवड़ा, दीनदयाल नगर द्वारा 6 हजार स्क्वेयर फीट में काटेज, हेमन्त-पी.जी. राय, 75 काटजू नगर द्वारा 6 हजार स्क्वेयर फीट में काटेज व आनन्दी लाल रतनलाल कोठारी 37/1 तैलियों की सड़क द्वारा 20 बाय 30 का पतरे का शेड को निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया,अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक गेहलोत,तहसीलदार गोपाल सोनी,राजस्व निरीक्षक, पटवारी व कार्यपालन यंत्री सुरेन्द्र चन्द्र व्यास,उपयंत्री राजेन्द्र मिश्रा, राजेश पाटीदार, ब्रजेश कुशवाह, मनीष तिवारी, सुश्री दीक्षा निजामपुरकर की उपस्थिति में जेसीबी व डम्पर टेक्ट्रर की सहायता से नियम विपरित निर्माण सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, कॉटेज,सीमेन्ट पोल को हटाया गया। कार्रवाई की वीडियो रिकार्डिंग कराई जाकर पंचनामा भी बनाया गया है।

नगर निगम कराएगा एफआईआर दर्ज

अवैध कालोनियों में हुए निर्माण को ध्वस्त करने के साथ ही इनके कालोनाईजरों के विरूद्ध नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 292 (ग) में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार संज्ञेय अपराध होने से कारावास एवं अर्थदण्ड की कार्यवाही हेतु पुलिस प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी।