रोमांचक हुई प्लेऑफ की दौड़, दिल्ली कैपिटल्स की मुंबई इंडियंस पर 9 विकेट से आसान जीत

295
Navi Mumbai: Delhi Capitals Jess Jonassen with her teammates celebrates the wicket of Mumbai Indians Pooja Vastrakar during the 2023 Women's Premier League (WPL) Twenty20 cricket match between Mumbai Indians and Delhi Capitals at DY Patil Stadium, in Navi Mumbai, Monday, March 20, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI03_20_2023_000389B)

रोमांचक हुई प्लेऑफ की दौड़, दिल्ली कैपिटल्स की मुंबई इंडियंस पर 9 विकेट से आसान जीत

मुंबई: विमेंस प्रीमियर लीग में सोमवार के दूसरे मुकाबले में दिल्ली
कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 109 रन बनाए। दिल्ली ने 9 ही ओवर में इसे हासिल कर लिया।
दिल्ली से शेफाली वर्मा ने 33 रन बनाए। मेग लेनिंग 32 और एलिस कैप्सी 38 रन के स्कोर पर नाबाद रहीं। मुंबई से हेली मैथ्यूज ने एक विकेट लिया।

पावरप्ले में दिल्ली की तेज शुरुआत
110 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को मेग लेनिंग और शेफाली वर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने 4 ही ओवर में टीम का स्कोर 50 रन कर दिया। शेफाली पांचवें ओवर में 33 रन बनाकर आउट हुईं। टीम ने 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए।

कैप ने लिए 2 विकेट
पहली पारी में मुंबई से पूजा वस्त्राकर ने 26 रन बनाए। वहीं इजाबेल वॉन्ग और हरमनप्रीत कौर ने 23-23 रन बनाए औऱ अमनजोत कौर 19 रन बनाकर रनआउट हुईं। दिल्ली से मारियन कैप, जेस जोनासेन और शिखा पांडे को 2-2 विकेट मिले। वहीं अरुंधति रेड्डी को भी एक विकेट मिला।

पारवरप्ले में गंवा दिए 3 विकेट
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही। टीम ने तीसरे ही ओवर में यस्तिका भाटिया और नैटली सीवर के विकेट गंवा दिए। अगले ओवर में हेली मैथ्यूज भी आउट हो गईं। टीम 6 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 18 रन ही बना सकी।

संक्षिप्त स्कोर:
मुंबई इंडियंस: 20 ओवरों में 8 विकेट पर 109 (हरमनप्रीत कौर 23, पूजा वस्त्राकर 26; इस्सी वोंग 23, मरिजैन कप्प 2/13, शिखा पांडे 2/21; जेस जोनासेन 2/25)।

दिल्ली कैपिटल्स: नौ ओवर में एक विकेट पर 110 रन (शैफाली वर्मा 33, एलिस कैपसे 38 नाबाद, मेग लैनिंग 32 नाबाद)।