प्रदेश में मत गणना को लेकर पुलिस के पुख्ता इंतजाम, चाक-चौबंद हैं व्यवस्थाएं

284

 प्रदेश में मत गणना को लेकर पुलिस के पुख्ता इंतजाम, चाक-चौबंद हैं व्यवस्थाएं

                                            सभी अधिकारी हाई अलर्ट पर

प्रदेश भर में लोकसभा निर्वाचन की मतगणना हेतु पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। मतगणना स्थल पर अंदर तथा बाहर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।सभी संवेदनशील स्थलों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आसूचना श्री जयदीप प्रसाद ने बताया कि पुलिस मोबाइलस् भी क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करेंगी।किसी भी प्रकार की अव्यवस्था/गड़बड़ी होने पर त्वरित प्रभावशाली कार्यवाही करने के लिए अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस मुख्यालय स्तर सतत् मॉनिटरिंग रहेगी।

Changes in Bureaucracy After Elections : चुनाव के बाद हरियाणा में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जिलों के DC और 2 कमिश्नर लिस्ट में!