MP में 13 से 15 अगस्त के बीच निकलेगी तिरंगा यात्राएं, बीजेपी कार्यकर्ता हर घर लगायेंगे तिरंगा

14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनेगा, मेरी माटी-मेरा देश अभियान और विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस हेतु टोलियां गठित

523

MP में 13 से 15 अगस्त के बीच निकलेगी तिरंगा यात्राएं, बीजेपी कार्यकर्ता हर घर लगायेंगे तिरंगा

भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम में मेरी माटी-मेरा देश अभियान मनाने का आव्हान किया था। इसी कडी में भारतीय जनता पार्टी मेरी माटी-मेरा देश अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्राएं एवं हर घर तिरंगा जैसे अभियान चलाकर आमजन में देशभक्ति की भावना का वातावरण निर्मित करेंगे। 13 से 15 अगस्त के बीच प्रदेश भर में तिरंगा यात्राएं निकाली जायेगी, साथ ही पार्टी कार्यकर्ता महापुरूषों की मूर्तियों एवं स्मारकों पर माल्यार्पण करेंगे। कार्यकर्ता हर घर तिरंगा लगायेंगे। 14 अगस्त को प्रदेश भर में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रम होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मेरी माटी-मेरा देश अभियान और विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस हेतु प्रदेश टोलियां गठित की है। मेरी माटी-मेरा देश अभियान हेतु गठित प्रदेश टोली में पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री श्री राजेष पांडे, श्री जयदीप पटेल, श्री मदन कुषवाह एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हेतु प्रदेश टोली में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. चिंतामणि मालवीय, प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी, श्री प्रभुदयाल पटेल शामिल है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री भगवानदास सबनानी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आजादी का ‘अमृत-महोत्सव’ मना रहा है। प्रधानमंत्री जी ने मन की बात कार्यक्रम में मेरी माटी-मेरा देश अभियान का जनता से आव्हान किया था। प्रधानमंत्रीजी की मंशानुसार भारतीय जनता पार्टी मेरी माटी, मेरा देश अभियान प्रदेश भर में चला रही है।

इस अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा यात्रा निकालेगा। 13 से 15 अगस्त के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराने के कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित हो, इसकी चिंता भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान महापुरूषों की मूर्तियों एवं स्मारकों पर माल्यार्पण के कार्यक्रम आयोजित होंगे। मंडल स्तर तक होने वाले तिरंगा यात्रा और अभियान में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और आम नागरिक शामिल होंगे।

श्री सबनानी ने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रम होंगे। इस दिन मौन जुलूस निकाले जायेंगे। नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मौन जुलूस सभागार में पहुंचेंगे जहां विभाजन विभिषिका पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी अवलोकन के लिए लगायी जायेगी। कार्यक्रम में देश के हुए विभाजन पर केन्द्रित डॉक्टूमेंट्री दिखायी जायेगी, जिसके पश्चात प्रमुख नेताओं का उदबोधन होगा।