Transfer of Principal Judges: MP में हायर ज्यूडिशियल सर्विस के 7 प्रिंसिपल जजेस की नई पोस्टिंग 

552
CMO's Transfer List
SAS Transfer

Transfer of Principal Judges: MP में हायर ज्यूडिशियल सर्विस के 7 प्रिंसिपल जजेस की नई पोस्टिंग 

 

जबलपुर: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर ने MP में विभिन्न जिलों में पदस्थ हायर ज्यूडिशियल सर्विस के 7 प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नए पोस्टिंग आदेश जारी किए हैं।

इनमें दमोह के प्रिंसिपल जिला एवं सेशंस जज श्री अजय प्रकाश मिश्रा अब देवास के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज बनाए गए हैं। देवास के जिला एवं सत्र न्यायाधीश मधुसूदन मिश्रा 30 जून को रिटायर होंगे।

श्री आनंद कुमार तिवारी प्रिंसिपल जिला एवं सेशंस जज बड़वानी को दमोह का नया प्रिंसिपल जिला एवं सेशंस जज बनाया गया है।

श्री उमेश पांडव प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट अशोक नगर को प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज रतलाम बनाया गया है।

श्री रविंद्र सिंह प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज अनूपपुर को प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज छतरपुर बनाया गया है।

श्री महेंद्र कुमार जैन प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज शहडोल को बड़वानी का प्रिंसिपल जिला एवं सेशंस जज पदस्थ किया गया है।

श्री हितेंद्र कुमार मिश्रा स्पेशल जज एससी एसटी (PA) एक्ट नर्मदापुरम को अब प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज शहडोल बनाया गया है।

IMG 20240605 WA0085

IMG 20240605 WA0081 IMG 20240605 WA0077 IMG 20240605 WA0089 IMG 20240605 WA0087 IMG 20240605 WA0083 IMG 20240605 WA0079

श्री पूरन चंद्र गुप्ता प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट बैतूल को प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज अनूपपुर बनाया गया है। छतरपुर के प्रिंसिपल जिला एवं सेशंस जज श्री अखिलेश शुक्ला को शिवपुरी फैमिली कोर्ट का प्रिंसिपल जज पदस्थ किया गया है।