मन्दिर में गोवंश का कटा सिर मामले में आरोपियों को बछड़े का सिर देने वाले 2 आरोपी और पकड़ाए!

994

मन्दिर में गोवंश का कटा सिर मामले में आरोपियों को बछड़े का सिर देने वाले 2 आरोपी और पकड़ाए!

आरोपियों पर रासुका में कार्यवाही!

Ratlam : जिले के जावरा में शुक्रवार को महादेव मन्दिर में बछडे का कटा हुआ सिर रखे जाने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को और पकड़ा है, मामले में 2 आरोपी सलमान और शाकिर को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने बछड़ा काटने वाले और बछड़े का कटा हुआ सिर को गिरफ्तार आरोपियों तक पहुँचाने वाले 2 आरोपी नौशाद और शाहरुख को भी पकड़ लिया है।

बता दें कि इसके पूर्व मंदिर में सिर रखने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था और उनके घरों पर बुलडोजर भी चलाया गया था। इस मामले में रतलाम, जावरा क्षेत्र में विरोध दर्ज कराया गया था और जावरा में जबर्दस्त आक्रोश फैल गया था।

WhatsApp Image 2024 06 15 at 19.02.19

इस घटना के चलते पूरा जावरा बन्द हो गया था और हिन्दू समाज के लोग भारी संख्या में सड़कों पर उतर आए थे। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में लिप्त 2 आरोपी सलमान और शाकिर को दबोच लिया था। आक्रोशित लोगों की मांग के चलते उक्त दोनों आरोपियों के अवैध मकानों को भी बुलडोजर से ढहा दिया गया था।

प्रदर्शनकारियों की यह भी मांग की थी कि इतनी घृणित घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के पीछे के पूरे षडयंत्र को बेनकाब किया जाना चाहिए। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी जावरा पहुँच गए थे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को आश्वस्त किया था कि इस घटना के षडयंत्र में शामिल प्रत्येक दोषी व्यक्ति को पकड़ा  जाएगा।

WhatsApp Image 2024 06 15 at 19.02.19 1

मामले को लेकर जिले की सामाजिक संस्थाओं और अवाम में आक्रोश व्याप्त है। मामले में शुक्रवार को नरेन्द्र मोदी विचार मंच के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर कलेक्टर राजेश बाथम के नाम पर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों को फांसी देने की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय नरेन्द्र मोदी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सांकला प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र, सुनिल जोशी, राकेश निगम, गोकूल शर्मा, पिंकी पाटीदार, नेहा बौरासी, वंदना सोलंकी, श्रुति, कुसुम सोलंकी, देवेंद्र पंवार, शैलेश प्रेमी, महेश निनामा, रीटा बैरागी, राजेन्द्र राव, कलावती कुमावत, संजना गोस्वामी, संगीता जोशी सहित संगठन के पदाधिकारी मोजूद रहे।