Uma Bharti Happy : नई शराब नीति से खुश उमा भारती आज CM का सम्मान करेगी!

दोनों के बीच खटास बढ़ने के बाद नई शराब नीति ने नजदीकी बढ़ाई!

681

Uma Bharti Happy : नई शराब नीति से खुश उमा भारती आज CM का सम्मान करेगी!

Bhopal : पूर्व CM नई शराब नीति से अब खुश हैं। इतनी खुश कि वे आज मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का सार्वजनिक मंच पर स्वागत करने वाली हैं। जबकि, कुछ दिन पहले दोनों के रिश्तों में इतनी खटास आ गई थी कि बात भी ट्वीट से होती थी।

प्रदेश की राजनीति में एक समय ऐसा भी आया, जब दोनों के बीच शराबबंदी के मुद्दे पर तनातनी बढ़ गई थी। एक बार तो शिवराज सिंह चौहान ने उमा भारती को मिलने का समय भी नहीं दिया था। आज वही, उमा भारती शिवराज सिंह का स्वागत करने वाली हैं। उन्होंने बकायदा एक आमंत्रण जारी किया है, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन करने की बात कही गई है। ‘माता बेटी बाई स्मृति शिक्षण समिति’ की तरफ से जारी इस आमंत्रण में लोगों को कार्यक्रम में आने की अपील की गई।

WhatsApp Image 2023 02 25 at 8.42.33 AM

नई शराब नीति की घोषणा के बाद उमा भारती का मूड बदल गया है। क्योंकि, सरकार ने घोषित नई शराब नीति में उमा भारती की मांगों को मान लिया। ये बात अलग है कि इसके पीछे संघ का भी पूरा दबाव रहा है। नई आबकारी नीति जो 1 अप्रैल से लागू होगी उसमें शराब दुकानों में बैठकर शराब पीना प्रतिबंधित किया गया। बार और अहातों को भी बंद करने की बात कही गई। इस नीति को बनाने के पीछे उमा भारती का दबाव काम कर गया है। इसी बात को लेकर उमा भारती खुश हैं और शिवराज सिंह का स्वागत करना चाहती हैं। नई शराब नीति की घोषणा के बाद उमा भारती ने ट्वीट कर खुशी जताई थी।

मुख्यमंत्री का सम्मान कार्यक्रम
उमा भारती ‘माता बेटी बाई स्मृति शिक्षण समिति’ की अध्यक्ष हैं। समिति ने 25 फरवरी यानि शनिवार को यह अभिनंदन कार्यक्रम भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित किया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही प्रदेशभर से हजारों लोगों के आने की संभावना है। उमा भारती ने पत्र जारी करते हुए लिखा है कि प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं हितों के अनुरूप आबकारी नीति लाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के अभिनंदन का आयोजन किया गया है। इसलिए सीएम शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन किया जा रहा है।