Uma Bharti : लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान ‘मैंने 5 साल चुनाव नहीं लड़ने का कहा था, अब लडूँगी!’

598
TRaisen's Shiva Temple Will Not Openweet

Niwadi MP : तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के आखिरी दौर में BJP औऱ Congress के बड़े नेता पूरी ताकत लगा रहे हैं। पूर्व मुखिया उमा भारती भी BJP प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने में जुटी हैं। आज उन्होंने एक बड़ी घोषणा की कि 2024 में मैं फिर चुनाव लडूंगी।

उमा भारती ने पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर प्रचार करते हुए यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वे 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी। क्योंकि, उन्होंने केवल पांच साल तक चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था, इसलिए अब वे 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी। हालांकि, उमा भारती ने यह नहीं बताया कि वे कहाँ से चुनाव लड़ेगी।

2014 में उभा भारती ने उत्तर प्रदेश की झांसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इससे पहले वे खजुराहो और भोपाल संसदीय सीट से भी चुनाव लड़ चुकी हैं। 2019 में उमा भारती ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था। कहा था कि वे गंगा किनारे रहकर गंगा के लिए काम करूंगी।

उमा भारती ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे BJP प्रत्याशी शिशुपाल यादव के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट खुद भी डाले और डलवाये भी! इस व्यवस्था को सुनिश्चित करना है कि केंद्र में भाजपा की सरकार है और राज्य में भी भाजपा की सरकार है, तो पृथ्वीपुर में भी भाजपा विधायक होना चाहिए!

पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर उमा भारती इन दिनों पूरी ताकत लगा रही हैं। वे लगातार BJP प्रत्याशी शिशुपाल यादव के समर्थन में चुनावी सभा कर रही है और कांग्रेस पर निशाना साध रही है। इससे पहले उन्होंने पूर्व CM कमलनाथ को मिस्टर इंडिया बताया था। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले ऐसा मुख्यमंत्री मिला जो हिन्दी फिल्म का एक ”मिस्टर इंडिया’ था जो दिखता ही नहीं था! कभी ऐसा मुख्यमंत्री लोगों को देखने नहीं मिला और इसलिए उस सरकार को गिराना हमारा धर्म और कर्तव्य हो गया था। उस सरकार को गिराने में प्रद्युमन सिंह लोधी की बड़ी भूमिका रही। प्रद्युमन सिंह लोधी कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा देकर BJP में शामिल हो गए थे, जो बाद में BJP के टिकट पर उपचुनाव भी जीते थे।