PM मोदी की अगुवाई में भाजपा इस बार 400 पार होगी, दिल्ली की सातों सीटी पर भाजपा जीतेंगी – राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

आचार्य महाप्रज्ञ के 15 वें महाप्रयाण दिवस पर आयोजित सामाजिक सम्मेलन में लिया भाग 

162

PM मोदी की अगुवाई में भाजपा इस बार 400 पार होगी, दिल्ली की सातों सीटी पर भाजपा जीतेंगी – राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

गोपेंद्र नाथ भट्ट की रिपोर्ट

नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में जलेबी चौक, ओखला में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया और दिल्ली की जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान कर हर्ष मल्होत्रा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि जनसभा में उमड़े विशाल जन सैलाब को देखकर यह स्पष्ट हो रहा है कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भाजपा इस बार चार सौ पार होगी और दिल्ली की सातों सीटी पर भाजपा जीतेंगी।

 

उन्होंने कहा कि देश की जनता जनार्दन सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत की संकल्पना की सिद्धि हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री रेंद्र मोदी ने 2014 के बाद विकास की परिभाषा को बदलने का काम किया है। 75 साल में माताओं-बहनों का दुःख-दर्द सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समझ पाए हैं। माताओं-बहनों की पीड़ा को समझते हुए शौचालयों का निर्माण करवाया है। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर तक नल से जल पहुंचाया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी वह पार्टी है जो नीचे से ऊपर की तरफ चलती है। अपने प्रत्येक कार्यकर्ता का ध्यान रखती है, जो कार्यकर्ता सामने बैठता है वही आगे चलकर मंच पर बैठता है।

 

शर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर हमला बोला और कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार के बात करके सत्ता में आए थे, लेकिन अपने लिए करोड़ों रुपये का मकान बना लिया और बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन समाज ने देश को दिशा दिखाने का सराहनीय कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जैन समाज व साधु-संतों के साथ गहरा रिश्ता रहा है। मोदी जी के लिए जैन समाज उनके परिवार जैसा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आने वाले जैन समाज के संत प्रदेश के लिए स्टेट गेस्ट होंगे। उनकी सेवा के लिए हम सदैव तत्पर हैं।

रविवार को पूर्वी दिल्ली के ओसवाल भवन में आचार्य महाप्रज्ञ के 15 वें महाप्रयाण दिवस पर आयोजित सामाजिक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री शर्मा कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साधु-संतों के आशीर्वाद से देश सेवा का कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत को दुनिया का सिरमौर बनाना है। इसके लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा। साधु-संतों की वाणी एवं आशीर्वाद से देश निरंतर मजबूत बन रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश की स्थिति कैसी थी, इससे आप सभी अवगत हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 10 वर्षों में देश में अभूतपूर्व विकास हुआ है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा की जीत के लिए प्रवासी राजस्थानियों से अधिक से अधिक संख्या में वोट करने एवं समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मल्होत्रा भाजपा के संघर्षशील एवं कर्मशील कार्यकर्ता हैं, इनकी जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटें भाजपा ही जीतेगी।

मुख्यमंत्री शर्मा ने सम्मेलन में साध्वी अणिमा ठाणा और साध्वी संगीत ठाणा से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी एवं जैन श्वेताम्बर तैरापंथी सभा के गणमान्य जन मौजूद रहे। वे उत्तर पूर्वी दिल्ली में भी भाजपा प्रत्याक्षी मनोज तिवारी के प्रचार के लिए भी गए।