UP Assembly Elections: अपना दल कमेरा का विधानसभा चुनाव न लडने का ऐलान, SP को समर्थन जारी रहेगा

BJP ने अखिलेश को टक्कर देने के लिए केंद्रीय मंत्री बघेल को मैदान में उतारा

UP Assembly Elections: अपना दल कमेरा का विधानसभा चुनाव न लडने का ऐलान, SP को समर्थन जारी रहेगा

नई दिल्ली से अजय कुमार चतुर्वेदी की खास खबर

उत्तर प्रदेश में चुनाव की स्थिति काफी रोचक होती जा रही है।। एक ओर जहां पहले और दूसरे चरण का प्रचार तेज हो गया है वहीं तीसरे, चौथे और पांचवै चरण के लिए राजनीतिक दल उम्मीदवारों की घोषणा में व्यस्त हैं। कुछ जगह पर तो पूर्व घोषित उम्मीदवार भी बदले जा रहे हैं।

बुधवार को सपा ने जिस सूची को जारी किया उसमे सबसे महत्वपूर्ण नाम पल्लवी पटेल का था, जो केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन हैं। पल्लवी अपना दल कमेरा की है और इस पार्टी का सपा के साथ गठबंधन है। वे सिराथू से योगी सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ने का मन बना ही रही थी कि इसी बीच अपना दल, कमेरा को मनपसंद सीटों न मिलने के कारण विधानसभा चुनाव न लडने का ऐलान किया है और पल्लवी पटेल ने सिराथू से मिले टिकट को लौटा दिया है।

UP Assembly Elections: अपना दल कमेरा का विधानसभा चुनाव न लडने का ऐलान, SP को समर्थन जारी रहेगा

दल के राष्ट्रीय महासचिव पंकज निरंजन पटेल के अनुसार इसके बावजूद सपा को समर्थन जारी रहेगा। बताया जाता है मनमाफिक सीटें न मिलने से अपना दल सपा से खुश नहीं है और इसी के कारण यह फैसला किया है।

UP Assembly Elections: अपना दल कमेरा का विधानसभा चुनाव न लडने का ऐलान, SP को समर्थन जारी रहेगा

एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भाजपा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को टक्कर देने के लिए केंद्रीय मंत्री एस पी बघेल को मैदान में उतारा है। बघेल आगरा से सासंद है और राजनीति की शुरुआत मुलायम सिंह यादव के अधीन की। वे करहल से अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

UP Assembly Elections: अपना दल कमेरा का विधानसभा चुनाव न लडने का ऐलान, SP को समर्थन जारी रहेगा

भाजपा से सपा में आये स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस बार अपना चुनाव क्षेत्र बदल लिया है। वे अब कुशीनगर के फाजिलनगर से चुनाव मैदान में हैं। सपा ने लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से पूर्व घोषित प्रत्याशी को बदलकर प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। वे भाजपा उम्मीदवार राजेश्वर सिंह को टक्कर देंगे।

इस बीच कांग्रेस ने पहले चरण के स्टार प्रचारकों की सूची से सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह का नाम हटा कर अजहरुद्दीन और राजीव शुक्ला को शामिल किया है।

इस बीच कांग्रेस ने अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। उधर, उत्तर प्रदेश के 10 क्षेत्रों के लिए शिवसेना ने भी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। शिव सेना ने भी मुख्यमंत्री योगी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं घोषित किया है।

Author profile
0123
अजय कुमार चतुर्वेदी

भारतीय सूचना सेवा के अवकाश प्राप्त अधिकारी हैं। वर्तमान में वे स्वतंत्र पत्रकार के रूप में कई मीडिया संस्थानों के लिए नियमित रूप से लिख रहे हैं। वे नोएडा में रह रहे हैं।