Vaastu Shaastra: समृद्धि के लिए घर में लगाएं ये 5 पौधे

2122
Vaastu Shaastra

Vaastu Shaastra;समृद्धि के लिए घर में लगाएं ये 5 पौधे

वास्तु शास्त्र में कई पुण्यकारी पौधों के बारे में जानकारी दी गई है। घर में पेड़ लगाने से हरियाली आती है और घर में रहने वाले लोग हमेशा स्‍वस्‍थ रहते हैं. क्या आप जानते है की आपके घर में लगे पेड़ पौधे आपकी किस्मत बदल सकत.. पेड़ पौधे घर में धन संपदा की बढ़ोतरी करने के साथ साथ पॉजिटिव माहौल बनाने में मदद करते हैं. ऐसे ही पौधों के बारे में आज बात करेंगे .

1. कृष्णकांता-इसे नीली अपराजिता भी कहते और इसके नीले फूल भगवान विष्णु को बहुत प्रिय हैं। देखने में कृष्णकांता के नीले फूल एक मोरपंख की तरह खूबसूरत दिखते हैं।कृष्णकांता की बेल को ‘धन बेल’ भी कहा गया है। ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि कृष्णकांता की बेल जैसे जैसे बढ़ती है उसी तरह घर में खुशहाली और संपन्नता बढ़ती है।

कृष्णकांता की बेल को घर में उत्तर दिशा में लगाना चाहिए, इससे ये शुभ परिणाम देती है और घर में खुशहाली बनी रहती हैकृष्णकांता की बेल के सुंदर नीले फूलों शनिदेव को अर्पित करने से शनि की साढ़े साती या महादशा से मिल रहे कष्टों से भी राहत मिल जाती है।

 

krishnkanta plant 1645087000

 2.  मनी प्लांट –   ऐसा ही एक मनी प्लांट का पौधा भी है। अधिकतर घरों में आपने यह पौधा देखा होगा। लताओं वाला यह पौधा हरे रंग का होता है। घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और धन की आवक बढ़ती है।

वास्तु के साथ-साथ इंटीरियर की दृष्टि से भी मनी प्लांट का पौधा काफी अच्छा होता है। मनी प्लांट से न सिर्फ धन की बढ़ोतरी होती है बल्कि रिश्तों में भी मधुरता आती है। इसे आप घर के अंदर या बाहर कहीं भी लगा सकते हैं।

vastu 1627176902

3.हरसिंगार-

हरसिंगार का पौधा आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। इसके फल, पत्ते, बीज, फूल और यहां तक कि इसकी छाल तक का इस्तेमाल विभिन्न रोगों के उपचार में किया जाता है। हरसिंगार को नाइट जैस्मीन और पारिजात के नाम से भी जाना जाता है। इसके फूलों का इस्तेमाल अक्सर भगवान को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए किया जाता है।

हरसिंगार का पौधा एंटीडिप्रेसेंट गुण से समृद्ध होता है। ऐसे में इसके सेवन से आप तनाव और अवसाद से खुद को बचा सकते हैं। इसके लिए आपको हरसिंगार की चाय का सेवन करना होगा, जो आपको रिलैक्स रखने में मदद कर सकती है। वहीं, इसकी मदद से आप अपना मूड भी ठीक कर सकते हैं.

Vaastu Shaastra

4.ग्रीन स्पाइडर प्लांटमकड़ी की तरह दिखने वाला यह इनडोर प्लांट हवा को शुद्ध करने में मदद करता है। इस पौधे को कम पानी की जरूरत पड़ती है इसलिए इस पौधे को गर्मियों में रखा जा सकता है।

इस पौधे को यदि आप थोड़ा भूरे रंग में बदलता देखें तो चिंता ना करें। यह सामान्य है और यह जल्दी ही अपने हरे रंग में स्वंय वापिस आ जाएगा। सुनिश्चित करें कि आप अच्छी तरह से सूखी मिट्टी का उपयोग करें और ताजा दिखने वाले स्पाइडर प्लांट के लिए मिट्टी को अधिक गीला ना बनाएं।

download 1 9

5 चायनीज़ एवरग्रीन्स-धीरे-धीरे बढ़ने वाला यह पौधा रोशनी में भी पनप सकता है। इसकी पत्तियां बड़ी-बड़ी और अधिकतम उंचाई 3 फीट होती है। चाइनीज एवरग्रीन, वातावरण से बेनजेन और फॉर्मेल्डिहाइड को अवशेषित करता है। इसे प्रतिदिन पानी की जरुरत नहीं होती। इसे जानवरों से बचाकर रखना होता है क्योंकि उनके लिए यह जहरीला हो सकता है।Aglaonema चायनीज़ एवरग्रीन्स

7th Pay Commission:केंद्र के 50 लाख से अधिक कर्मचारी और 65 लाख से अधिक पेंशनर्स को होली से पहले मिल सकती है बड़ी खुशखबरी