Warm Welcome : शाही अंदाज में प्रियदर्शनी राजे ने अमित शाह का स्वागत किया

898

Warm Welcome : शाही अंदाज में प्रियदर्शनी राजे ने अमित शाह का स्वागत किया

पैलेस के स्टाफ से अमित शाह का परिचय कराया, रानी महल में शाही भोज

Gwalior : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल जब ग्वालियर के जय विलास पैलेस पहुंचे तो उनकी अगवानी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने की। प्रियदर्शनी ने पैलेस के स्टाफ से अमित शाह का परिचय करवाया। अमित शाह ने रविवार को जय विलास पैलेस स्थित म्यूजियम में ‘गाथा स्वराज की’ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। अमित शाह करीब एक घंटा महल में रहे।

417a089a d437 4d21 abbb 1cf302db8079

गृह मंत्री ने ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उद्घाटन के बाद अमित शाह ने म्यूजियम का अवलोकन किया और यहां का दरबार हाल देखकर उसकी तारीफ की। केंद्रीय गृह मंत्री ने जय विलास पैलेस स्थित म्यूजियम का अवलोकन करने के बाद विजिटर बुक में अपना संदेश भी लिखा।

अमित शाह पहली बार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल जय विलास पैलेस पहुंचे। यहां उनका पारंपरिक राजशाही अंदाज में स्वागत किया गया। लगभग 1 घंटे से अधिक समय तक गृह मंत्री जय विलास पैलेस में रहे। जय विलास पैलेस में इस दौरान उनके साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ,केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित कई दिग्गज नेता के साथ रहे।

शाही पकवान परोसे गए
अमित शाह का जमकर स्वागत सत्कार हुआ। इस दौरान महल में विशेष इंतजाम भी किए गए थे। उन्हें रानी महल में शाही पकवान परोसे गए। मराठी ढोल पर कलाकारों ने अपना शानदार प्रदर्शन भी किया। अमित शाह ने महल परिसर में मराठाओं की तलवारबाजी का जौहर भी देखा। साथ ही उन्होंने मराठा गैलरी का शुभारंभ भी किया।
हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात
12 किलोमीटर के रूट पर हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। अमित शाह का ग्वालियर एयरपोर्ट से जय विलास पैलेस तक का सफर करीब साढ़े बारह किलोमीटर का था। इस साढ़े बारह किलोमीटर के रूट पर 5000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी अमित शाह की सुरक्षा में तैनात रहे। इसके साथ ही इन सुरक्षाकर्मियों के बीच 20 एसपी भी सुरक्षा में डटे रहे।