Weather Today: बंगाल में तूफान मचाएगा चक्रवात रेमल, असर से मुंबई सहित कई राज्यों में बारिश,मानसून 10 जून से!

अगले 48 घंटों में MP के तापमान में 3 डिग्री गिरावट आ सकती है!

645

Weather Today: बंगाल में तूफान मचाएगा चक्रवात रेमल, असर से मुंबई सहित कई राज्यों में बारिश,मानसून 10 जून से!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

बंगाल की खाड़ी से उठा रेमल नामक चक्रवात आज बंगाल राज्य में तबाही मचाएगा। 24 घंटे तक यहां तूफानी हवाओं के साथ घनघोर बारिश होगी, बाद में चक्रवात असम अरुणाचल की ओर मुड़ जाएगा।

चक्रवात के प्रभाव से उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़ में कई जगह भारी बारिश की संभावना है, वहीं असर से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मुंबई तक बादलों का साया छाया हुआ है। यहां भी कई जगह बारिश की संभावना है।

मुंबई में आज बादल गहरे छाएंगे और दोपहर बाद बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मुंबई में पूर्वी हवाओं के दबाव से आगामी 10 जून से मानसून आने की संभावना है, जिसकी शुरुआत 6 जून से बादलों की जमावट से शुरू हो जाएगी। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 6 जून से बारिश हो सकती है।

चक्रवात और दक्षिणी बादलों के असर से केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र में भी भारी बारिश के आसार हैं। यहां चक्रवात ने विधिवत मानसून के हालात बदल दिए हैं लेकिन अब यही चक्रवाती हवाएं मानसून को दक्षिणी राज्यों में धकेल रही है।

मध्य प्रदेश के दक्षिण पूर्व में आज बादल छाएंगे। ये बादल भी बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के असर से आएंगे। वहीं कुछ बादल दक्षिणी राजस्थान से घुसकर मध्य प्रदेश में आएंगे जिससे उत्तरी भाग छोड़कर शेष भाग में दोपहर बाद बादल दिखाई देंगे। उत्तरी मध्य प्रदेश में तापमान 45 डिग्री से ऊपर ही चलेगा जबकि भोपाल में 43 डिग्री वही इंदौर में हल्की राहत मिलेगी जहां 42 डिग्री तापमान अभी भी चलेगा और अगले 48 घंटे में तापमान में 3 डिग्री गिरावट मालवा क्षेत्र में दर्ज की जा सकेगी।