Weather Update: अगले 15 दिन मुंबई को भारी बारिश से खतरा, MP के पश्चिम क्षेत्र में अच्छी वर्षा की संभावना 

5066

Weather Update: अगले 15 दिन मुंबई को भारी बारिश से खतरा, MP के पश्चिम क्षेत्र में अच्छी वर्षा की संभावना 

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत में मानसून का अभी भी उत्तर पूर्व से खास प्रवाह बना हुआ है, जिसका फायदा भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों से लेकर दक्षिण पश्चिम राज्यों तक मिल रहा है। जबकि उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में अभी मौसम सामान्य बना हुआ है यहां केवल हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है।

अगली 15 दिन महाराष्ट्र के समुद्र तटीय इलाकों के लिए बारिश से खतरा बन सकता है। मानसून का पूर्वी दिशा और दक्षिण पश्चिम महासागर में जमा बादलों से ये स्थिति बन सकती है। केरल, कर्नाटक में भारी बारिश के साथ महाराष्ट्र के मुंबई में ये पखवाड़ा भारी बारिश कई बार कर सकता है। मुंबईवासियों को सावधान रहने की जरूरत है।

मध्य प्रदेश में उत्तर पूर्व से बादलों का आगमन बना हुआ है आज बिहार अरुणाचल असम सहित पूर्वी राज्यों से बादलों का प्रभाव झारखंड बंगाल उत्तर प्रदेश होता हुआ मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ को विशेष प्रभावित करेगा यह बादल राजस्थान और गुजरात में भी अच्छी बारिश कर सकते हैं मध्य प्रदेश के मध्य और पश्चिमी इलाकों में आज भी कई जगह गरज के साथ बारिश हो सकती है। अलावा इस सप्ताह शुक्रवार शनिवार को भी अच्छी बारिश के संकेत है।