Weather Update: उत्तर पश्चिम में चक्रवात सक्रिय, मौसम परिवर्तन, MP में 26 से 28 अप्रैल के बीच फिर छाएंगे बादल, बारिश की संभावना  

306

Weather Update: उत्तर पश्चिम में चक्रवात सक्रिय, मौसम परिवर्तन, MP में 26 से 28 अप्रैल के बीच फिर छाएंगे बादल, बारिश की संभावना

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

 

भारत के उत्तर पश्चिम में विक्षोभ चक्राकार स्थिति में हो गया है जिसके चलते मौसम में हल्का परिवर्तन आ रहा है। भारत की उत्तरी पहाड़ी राज्यों कश्मीर और हिमाचल में अगले दो दिन मौसम बारिश विहीन रहेगा। इसके बाद बादलों का तूफानी असर होगा। बिजली कड़केगी और बारिश की संभावना जन्म लेगी।

 

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में मौसम में गर्माहट रहेगी, बादल छाएंगे। अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री के बीच में अगले तीन से चार दिन रहेगा। पंजाब में 26, 27 अप्रैल को बारिश की संभावना रह सकती है। दिल्ली में उन दिनों बादल छाएंगे। बारिश की संभावना है पर कमजोर रहेगी।

 

मध्य प्रदेश में 26 से 28 अप्रैल के बीच बादल छाएंगे पश्चिम और निमाड़ हिस्से में बारिश की संभावना रहेगी। यहां अधिकतम तापमान आने वाले दिनों में 36 से लेकर 41 तक चलता रहेगा। इंदौर बेल्ट में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री के बीच रहेगा। जबकि उत्तरी भाग ग्वालियर आदि में 40 से 42 डिग्री तापमान रहेगा।