Weather Update: MP में आज तेज हवा आंधी के साथ बारिश,भोपाल, जबलपुर और इंदौर में अच्छी बारिश के आसार!

2583

Weather Update: MP में आज तेज हवा आंधी के साथ बारिश,भोपाल, जबलपुर और इंदौर में अच्छी बारिश के आसार!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में उत्तर पूर्व से बादलों की जबरदस्त आवक हो रही है जिससे मध्य प्रदेश को भी लाभ मिल रहा है। आज सुबह से मध्य प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में, दोपहर में मध्य क्षेत्र में और शाम से रात तक पश्चिम क्षेत्र में बादलों का जमघट रहेगा जिससे उक्त क्षेत्र में बारिश की संभावना तेज हवा आंधी के साथ रहेगी। प्रदेश के उत्तरी भाग में भी बादल छाएंगे। वहीं प्रदेश में आज कई स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

भोपाल, जबलपुर और इंदौर में अच्छी बारिश की संभावना आज दिखाई दे रही है।

 

भारत में भारत में पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू कश्मीर लद्दाख हिमाचल प्रदेश पंजाब और दिल्ली तथा उत्तराखंड में बादलों का प्रवेश रहेगा। हल्की से सामान्य वर्षा संभावित भी है। इसके अलावा राजस्थान में भी बादल छाएंगे। जयपुर जोधपुर में हल्की बारिश की संभावना रहेगी। यह बादल मध्य प्रदेश तक आकर उत्तर पूर्व के बादलों संग समाहित हो जाएंगे इससे गुजरात और महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना बनेगी।

 

उत्तर पूर्व के बादलों से असम, मेघालय, अरुणाचल, त्रिपुरा, बंगाल, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा सहित दक्षिण राज्यों में कई जगह भारी बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश के कुछ भाग में भी आज बारिश हो सकती है।