Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का नया हमला,मौसम परिवर्तन के फिर संकेत,अगले 24 से 48 घंटे में उत्तरी इलाकों में बर्फबारी, MP में बारिश!

3624

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का नया हमला,मौसम परिवर्तन के फिर संकेत,अगले 24 से 48 घंटे में उत्तरी इलाकों में बर्फबारी, MP में बारिश!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

अरब देशों को भिगोता हुआ पश्चिमी विक्षोभ अब भारत के उत्तर- पश्चिम राज्यों में बढ़ रहा है। अगले 24 से 48 घंटे में भारत के उत्तरी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू होगा। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में बादल छाएंगे। दिल्ली सहित कुछ राज्यों में बारिश की संभावना बनेगी। उत्तर पश्चिम भाग में तेज हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकेगी। विक्षोभ के असर से ही गुजरात से भी बादल मध्य प्रदेश में प्रवेश करेंगे।

इसी प्रकार दक्षिण महासागर में भी बादलों में उथल पुथल जारी है। यह बादल केरल, कर्नाटक से प्रवेश करेंगे, जबकि अन्य बादल दक्षिण पश्चिम दिशा से उत्तर की ओर बढ़ेंगे।

मध्य प्रदेश में पश्चिमी भाग में बादल आज से फिर छाना शुरू होंगे। इंदौर भोपाल में तापमान नियंत्रित होगा, बहरहाल उसके अगले 15 दिन तक 40 डिग्री पार करने की संभावना धूमिल हो रही है। लेकिन उत्तरी मध्य प्रदेश में गर्मी अपना असर बनाए रखेगी। इंदौर और भोपाल बेल्ट में 8 और 9 मई तथा बाद में 13, 14 मई के आसपास बारिश की संभावनाएं बन रही है।