Weather Update: भारत के दक्षिण पूर्वी महासागर में नए चक्रवात का उदय,MP में रविवार से छाएंगे बादल,होगी मावठे की बारिश 

13769

Weather Update: भारत के दक्षिण पूर्वी महासागर में नए चक्रवात का उदय,MP में रविवार से छाएंगे बादल,होगी मावठे की बारिश 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज रात से उत्तर भारत में बादलों का साया छा जाएगा। ये बादल राजस्थान से लेकर कश्मीर तक फैल जाएंगे और इसका असर लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में होगा, जहां पर ठंड चमकेगी। बारिश कई स्थानों पर हो सकती है।

 

मध्य प्रदेश में इसका असर कल शाम से दिखने लगेगा जब बादल मध्य प्रदेश को घेरने लगेंगे। संभावना है रविवार और सोमवार दोनों दिन पूरे प्रदेश में मावठा बारिश कई जगह पर हो सकती है। इसी के साथ ही दिन-रात का पारा भी लुढ़क जाएगा। बारिश कुछ जगह तेज होगी। कुछ जगह कम होगी और कुछ जगह बादल छाए रहेंगे।

 

इधर भारत के दक्षिण राज्यों में बादलों का गहरा असर केरल कर्नाटक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना तक हो रहा है। तमिलनाडु के भी कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिणी उड़ीसा में भी बादल छाएंगे।

 

भारत के दक्षिण पूर्व में नया चक्रवात अंगड़ाई ले रहा है जिसकी दिशा अभी तय नहीं है और अभी वह बड़े आकार में संगठित होने के प्रयास कर रहा है। यह चक्रवात अभी मलेशिया, इंडोनेशिया के मध्य में चल रहा है जिसकी प्रारंभिक दिशा भारत के दक्षिण की ओर है।