Weather Update: पश्चिम बंगाल में नए चक्रवात का उदय, पूर्ण आकार लेने पर भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों को हो सकता है खतरा

पेसिफिक ओशियन में चार चक्रवात सक्रिय, इससे हो रही है उथल-पुथल,आज तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना

620

Weather Update: पश्चिम बंगाल में नए चक्रवात का उदय, पूर्ण आकार लेने पर भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों को हो सकता है खतरा

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

 

 

पश्चिम बंगाल में नए चक्रवात का उदय हो रहा है। पूर्ण आकार लेने पर भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों को इससे खतरा हो सकता है। पेसिफिक ओशियन में चार चक्रवात अलग सक्रिय है जिससे उथल-पुथल हो रही है। आज तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना

 

पश्चिमी विक्षोभ का निरंतर आगमन जारी है। ठंड में तेजी से उतार चढ़ाव होगा। आज तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना बताई गई है। मध्य प्रदेश में तीन से चार दिन तक ठंड का असर देखा जाएगा।

 

भारत में पश्चिमी विक्षोभ की हवाएं निरंतर जारी है जो उत्तर भारत को घेर रही है। इससे बारिश की स्थिति बनती है और कहीं-कहीं हिमपात का असर भी होता है। प्रभाव से दिल्ली पंजाब हरियाणा उत्तराखंड में ठंड का असर भी बढ़ रहा है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब में आज भी बादल छाएंगे। हल्की बारिश का अनुमान भी रहेगा। दिल्ली में न्यूनतम पारा 14 से 16 के बीच रहेगा, जबकि अधिकतम पर 26, 27 डिग्री तक चलेगा।

 

मध्य प्रदेश में दो से तीन दिन तक ठंड का असर रात से सुबह के बीच में देखा जाएगा। यहां न्यूनतम पारा 14 से 16 के बीच चलेगा। पश्चिमी बादलों के असर से गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बादल दिखाई देंगे।

 

बंगाल की खाड़ी में एक नए चक्रवात का उदय हो रहा है जिसकी दिशा अभी तय नहीं है लेकिन बहुत संभावना है यह बंगाल की खाड़ी से ऊपर उठता हुआ पूर्व दिशा की ओर चला जाएगा। इसके असर से दक्षिण पूर्वी और उत्तरी राज्यों के किनारों पर बारिश का असर अगले दिनों में देखा जा सकता है।

 

भारत के पूर्व में पेसिफिक ओशियन में एक साथ चार चक्रवात सक्रिय हैं जिनके कारण भारत के दक्षिण में बादलों का निरंतर आगमन हो रहा है। आज तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं।