Weather Update: MP में उत्तर पूर्व मानसून ने बोला धावा, भोपाल, जबलपुर में आज शाम होंगी तेज बारिश 

428

Weather Update: MP में उत्तर पूर्व मानसून ने बोला धावा, भोपाल, जबलपुर में आज शाम होंगी तेज बारिश 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मानसून पूरी तरह से दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सक्रिय है। वहीं दक्षिणी राज्यों में इसका असर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में तेज और कर्नाटक में सामान्य है। मानसून उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र तक फैला हुआ है। साथ ही उत्तर पूर्वी राज्यों में भी जबरदस्त मानसून छाया हुआ है।

मध्य प्रदेश में मानसून का खासा असर उत्तरी भाग से लेकर पूर्वी और मध्य भाग तक फैला हुआ है। मानसून ने यहां अपनी पकड़ दक्षिण – पश्चिमी भाग को छोड़कर बना रखी है। प्रदेश के दक्षिण- पश्चिम भाग में शाम होते-होते बादल आधे अधूरे हो जाते हैं, जिसके कारण इंदौर और निमाड़ बेल्ट में बारिश ना के बराबर हो रही है।

भारत के मध्य और पूर्वी क्षेत्र में मानसून के छाने के कारण तमिलनाडु और केरल में मौसम हल्का पड़ गया है। वहीं महाराष्ट्र में अब भी ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो रही है। मुंबई में 7 जुलाई तक गरज बरस की बारिश की संभावना बनी रहेगी। 8 जुलाई से भारी बारिश की संभावना पैदा हो जाएगी।

मानसून का खासा असर 8 से 10 जुलाई के बीच में महाराष्ट्र गुजरात और मध्य प्रदेश के बीच में हो सकता है।