Weather Update: MP में कई इलाकों में रोज बारिश की संभावना,उत्तर पूर्वी राज्यों में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश

359

Weather Update: MP में कई इलाकों में रोज बारिश की संभावना,उत्तर पूर्वी राज्यों में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में रोजाना ही बारिश की संभावना बनी हुई है। दरअसल हवाओं का रूख दक्षिण पूर्वी और दक्षिण पश्चिम बना हुआ है। मध्य प्रदेश में इस समय दोनों दिशाओं से मानसूनी बादलों का आने का क्रम जारी है, जहां भी बारिश हो रही है इसे प्री मानसून भी कह सकते हैं और मानसून भी कह सकते हैं, क्योंकि मानसून तीतर की तरह अवस्था में है। ताजा स्थिति के अनुसार मध्य प्रदेश में 25 से 29 जून के बीच कई जगह भारी से भारी बारिश हो सकती है।

भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों मुख्यत: असम अरुणाचल मेघालय में बादलों का रौद्र रूप है, जिसके चलते भारी वर्षा अगले 5 से 7 दिन तक संभावित है। इसका कुछ बिहार, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर और बंगाल में भी हो रहा है।

भारत के उत्तर पश्चिम दिशा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसका आंशिक असर लद्दाख जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में देखा जा रहा है। बहरहाल बंगाल की खाड़ी में मानसून बादलों का आवागमन जारी है जो दक्षिणी राज्यों सहित महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ और उड़ीसा को आगोश में लिए हुए हैं।