Weather Update: कल से पश्चिमी विक्षोभ का साया MP में भी, 18 मार्च से कश्मीर में फिर से छाएंगे बादल 

3384

Weather Update: कल से पश्चिमी विक्षोभ का साया MP में भी, 18 मार्च से कश्मीर में फिर से छाएंगे बादल 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

एक बार फिर साउथ अफ्रीका के रास्ते अरब सागर से होते हुए पश्चिमी विक्षोभ भारत की ओर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कल से भारत के उत्तर, पश्चिम और मध्य भाग में पड़ने वाला है।

 

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित कश्मीर लद्दाख लेह में बादलों का साया छाएगा। 16 मार्च से लेकर 28 मार्च तक लेह लद्दाख में हैवी स्नोफॉल हो सकता है। यही स्थिति कश्मीर में 18 मार्च से शुरू हो सकती है और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी भागों से लेकर प्रदेश भर में बादलों का साया छा सकता है, जिससे 22 से 26 मार्च के बीच में बारिश की संभावना बनती है। इसी के साथ ही उत्तराखंड में भी बादल छाएंगे और दिल्ली में भी बादलों के छाने का क्रम शुरू हो जाएगा।

 

पश्चिमी हवाओं संग बादलों का प्रवेश राजस्थान के रास्ते मध्य प्रदेश में भी होगा। हल्के बादल गुजरात में छाएंगे और मध्य प्रदेश के मध्य भाग में इस सप्ताह 18 से 20 मार्च के बीच कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। इसी के साथ में गर्मी भी अपना असर दिखाएंगी और उमस की स्थिति भी बन सकती है। इन दिनों सुबह के संग बह रही ठंडी हवाओं का असर पश्चिमी विक्षोभ की हवाएं ही हैं।

 

मध्य प्रदेश में 21 मार्च के बाद से गर्मी का असर तेजी से शुरू होगा। अधिकतम तापमान आज की तुलना में 4 डिग्री तक बढ़ जाएगा वही रात का तापमान भी 5 डिग्री तक बढ़ाने की संभावना है। हो सकता है होली, धुलंडी के दिन आसमान में बादलों का बसेरा हो।