Weather Update: मौसम में गड़बड़ झाला,मानसून हुआ मिश्रित, 3- 4 दिन में स्थिति सुधरेंगी, MP और गुजरात में छाए बादल,मुंबई में आज तेज बारिश की संभावना!

676

Weather Update: मौसम में गड़बड़ झाला,मानसून हुआ मिश्रित, 3- 4 दिन में स्थिति सुधरेंगी, MP और गुजरात में छाए बादल,मुंबई में आज तेज बारिश की संभावना!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मानसून पूरी तरह गड़बड़ा गया है। हालांकि भारत के उत्तर – पूर्व से मानसून लगातार दस्तक दे रहा है लेकिन भारत के उत्तर- पश्चिम में जाकर इसकी स्थिति गड़बड़ा रही है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के बादल भारत में आकर उत्तर से सीधे नीचे उतर कर मध्य प्रदेश होते हुए गुजरात की ओर चल रहे हैं। इससे बारिश अनिश्चितता के घेरे में है। जिसके चलते हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में भी बारिश का माहौल बन रहा है, जो मानसून का हिस्सा बिल्कुल नहीं है।

मानसून उत्तर – पूर्व की दिशा से आकर भारत में दक्षिण पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश तक पहुंचते पहुंचते वह उत्तर पश्चिमी हवाओं का शिकार हो रहा है, इससे मध्य प्रदेश में बारिश की स्थिति असमंजस में हो गई है। गरज बरस के बादल कहीं भी बरसने को बेताब है। खासकर मध्य प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी भाग में इसका असर है, जो भी अनिश्चित है। जब तक पश्चिमी हवाओं का दखल रहेगा तब तक मानसून अपनी यथा स्थिति में नहीं आ पाएगा, इसलिए तीन से चार दिन में स्थिति सुधरने की आशा है। ताकि मानसून अपनी गति को पकड़ सके।

इसके अलावा भी बंगाल की खाड़ी में हल्के चक्रवात की स्थिति बन रही है, जिसके चलते दक्षिण राज्यों में भी बारिश की दो फाड़ हो गई है। तेलंगाना आंध्र में अच्छी बारिश है जबकि तमिलनाडु और केरल में सामान्य या हल्की बारिश हो रही है। महाराष्ट्र में भी बादलों का खासा दखल है इसलिए मुंबई में आज तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।