WHO’s Account Officer’s Death : WHO की अकाउंट ऑफिसर की मौत, शरीर और चेहरे पर चोट के निशान मिले!

जिससे शादी तय हुई, परिवार ने उसी पर हत्या का आरोप लगाया!

597

WHO’s Account Officer’s Death : WHO की अकाउंट ऑफिसर की मौत, शरीर और चेहरे पर चोट के निशान मिले!

Azamgarh (UP) : आजमगढ़ के जिला महिला अस्पताल के WHO ऑफिस में कार्यरत अकाउंट ऑफिसर महिला की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। 26 साल की पल्लवी सिंह का शव किराए के मकान में मिला है। जौनपुर से आए परिजनों ने पल्लवी उस युवक पर ही हत्या करने का आरोप लगाया जिससे उसकी शादी होना थी। उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए।

इस संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पल्लवी सिंह के मामा विनोद सिंह ने आरोप लगाया कि एक युवक ने जहर देकर उसकी हत्या की है। उनका कहना है कि पल्लवी के माता-पिता उस युवक से अपनी बेटी की शादी नहीं कराना चाहते थे।

इस मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि आजमगढ़ में कार्यरत WHO की एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट पल्लवी सिंह की मृत्यु अज्ञात कारणों से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण बिसरा को प्रिजर्व किया गया है। जिसे फॉरेंसिक लैब जांच के लिए भेजा जाएगा.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच होगी 

पुलिस ने जानकारी दी है कि WHO की एकाउंट ऑफिसर की संदिग्ध मौत के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया, जिसे लेकर परिजनों ने शहर कोतवाली में शिकायत। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पता चलेगा की मौत कैसे हुए, जिसके आधार पर मामले की जांच की जाएगी।

आजमगढ़ शहर कोतवाली में मृतका के पिता प्रमोद कुमार सिंह ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी पल्लवी सिंह एक सप्ताह से अपने किराए के मकान में अकेली रह रही थी। उनकी बेटी की शादी 20 फरवरी 2024 को गाजीपुर के रहने वाले गौरव कुमार सिंह के साथ तय हुई थी। परिजनों के साथ नहीं रहने पर गौरव कुमार सिंह उनकी बेटी के साथ आकर रह रहा था।

शरीर पर मिले चोट के निशान

उन्होंने बताया कि पल्लवी की मौत के समय भी वह वहीं पर मौजूद था। उनके अनुसार पल्लवी के शरीर और चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। उन्होंने गौरव कुमार सिंह, उसके पिता सूर्यजीत सिंह, भाई चंदन सिंह और मां रंभा सिंह पर मिलकर साजिशन उनकी बेटी की हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इन सभी लोगों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करने से रोकने के लिए जान से मारने की धमकी दी है।