Women MP’s: MP से पहली बार BJP की छह महिलाएं संसद पहुंची

284
40 Star Campaigner For BJP
40 Star Campaigner For BJP

Women MP’s: MP से पहली बार BJP की छह महिलाएं संसद पहुंची

भोपाल। लोकसभा चुनाव में BJP ने प्रदेश में कांग्रेस का क्लीन स्वीप करने, और देश में सबसे बड़ी जीत, नोटा को सबसे अधिक मत मिलने का रिकार्ड इस बार मध्यप्रदेश के नाम रहा। पहली बार भाजपा से 6 महिला सांसद बनी है।

2009 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश से छह महिला सांसद बनी थी। लेकिन इन छह महिला सांसदों में एक सांसद कांग्रेस से मीनाक्षी नटराजन थी।

लोकसभा चुनाव के इतिहास में प्रदेश में पहली बार भाजपा की 6 महिला उम्मीदवार चुनाव जीतकर सदन में पहुंची हैं। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने छह महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। सभी महिला उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल रही। छह महिला उम्मीदवारों में तीन महिला उम्मीदवार ऐसी हैं जिन्हें पार्टी ने पहली बार मैदान में उतारा था। सागर से लता वानखेड़े, झाबुआ से अनीता चौहान और बालाघाट से भारती पारधी थी। बीजेपी ने तीन पुराने उम्मीदवारों पर दांव खेला था। भिंड से संध्या राय, शहडोल से हिमाद्री सिंह और धार से सावित्री ठाकुर को मैदान में उतारा था। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने चार महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा था। भोपाल से प्रज्ञा सिंह ठाकुर, सीधी से रीति पाठक, शहडोल से हिमाद्री और भिंड से संध्या राय। ये चारो महिलाएं चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंची थी।

 

*बालाघाट से पहली बार महिला सांसद बनी-*

बालाघाट लोकसभा सीट से पहली बार कोई महिला सांसद बनी है। बीजेपी की भारती पारधी ने कांग्रेस के सम्राट सिंह सरस्वार को 1,74512 वोटो से चुनाव हराकर 72 साल के बाद पहली बार बालाघाट से महिला सांसद होने की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। भारती पारधी को इस चुनाव में 7,12660 वोट मिला। कांग्रेस के सम्राट सिंह सरस्वार को 5,38148 मत मिला।

 

*लता वानखेड़े ने सबसे बड़ी जीत हासिल की-*

सागर लोकसभा से पहली बार बीजेपी से चुनाव लड़ रही लता वानखेड़े ने महिला उम्मीदवारों में प्रदेश में सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाली सांसद बनी। लता वानखेड़ ने कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रभूषण सिंह बुंदेला को 4, 71222 मतों से चुनाव हराई। वानखेड़े को 7,87979 वोट मिले जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार बुंदेला को 3,16757 मत मिले।

दूसरी सबसे बड़ी जीत शहडोल लोकसभा सीट से हिमाद्री सिंह के नाम रही। हिमाद्री सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी फुंदेलाल मार्को को 313803 वोटो से चुनाव हराया। तीसरी बड़ी जीत झाबुआ लोकसभा सीट से अनीता सिंह चौहान की रही। अनीता सिंह चौहान ने कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया को 295208 मतो से चुनाव हराया।

 

*लोकसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व-*

वर्ष संख्या

2024 6

2019 4

2014 5

2009 6

2004 2