World’s Biggest Wedding: दुनिया का सबसे बड़ा विवाह समारोह , 2000 बीघा में टेंट, 5 लाख मेहमान

8122

World’s Biggest Wedding: दुनिया का सबसे बड़ा विवाह समारोह , 2000 बीघा में टेंट, 5 लाख मेहमान

 

मध्यप्रदेश से पंहुचे थे खाना बनाने वाले हलवाई,300 ट्रैक्टर से खाना सप्लाई, 7 दिन तक 1000 लोगों ने बनाया खाना, गिनीज रिकॉर्ड वाले भी आए

क्या आपने सुना है कि किसी विवाह समारोह के लिए 2000 बीघा में टेंट लगे, 5 लाख मेहमान आए, 300 ट्रैक्टर से खाना सप्लाई हो। दुनिया के अब तक के सबसे बड़े विवाह समारोह में 7 दिन से 1000 लोगों ने खाना बनाया । यहां तक कि गिनीज बुक रिकॉर्ड वाले भी इसे अपने रिकॉर्ड में शामिल करने के लिए मौजूद थे।

राजस्थान के बारां जिले के बटावदा में आयोजित इस सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन में 2222 जोड़े एक साथ परिणय सूत्र में बंधे।इसमें 2111 हिंदू और 111 मुस्लिम जोड़े थे।राजस्थान के खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में सीएम अशोक गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।
राजस्थान में दुनिया का अब तब का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह कल हुआ। यह विवाह राजस्थान का ही नहीं बल्कि देश दुनिया को सबसे बड़ा सामूहिक विवाह माना जा रहा है। इसीलिए आयोजकों ने लंदन से गिनीज बुक और वर्ल्ड रिकॉर्ड्स वालों को भी बुलाया और वे राजस्थान पहुंचे। इस विवाह की तैयारी करीब एक माह तक हुई और विवाह का आयोजन कल 26 मई को हो गया है।

IMG 20230527 WA0019

राजस्थान के बांरा शहर में हुए इस आयोजन के लिए सात दिन तक भट्टियां चली और लगातार मिठाईयां और नमकीन बनी है। अनुमान है कि इस आयोजन में करीब पांच लाख मेहमानों ने शिरकत की। इसी हिसाब से तैयारियां भी की गई थी।

IMG 20230527 WA0018

आयोजन सर्व धर्म निशुल्क विवाह सम्मलेन के नाम से किया गया। इस आयोजन में 2200 से अधिक जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

सामूहिक विवाह सम्मेलन का काम देख रहे मीडिया प्रभारी मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि पूरी टीम ने पूरी तत्परता से अपने काम को अंजाम दिया। एक महीने तक लगातार काम चला। पांच दिन तक खाना बना। आयोजन में आने वाले लोगों के लिए करीब तीन लाख किलो खाद्य सामग्री बनी। इसमें इसमें 800 क्विंटल नुक्ती, 800 क्विंटल बेसन की मिठाई तैयार की गई। इसके अलावा 350 क्विंटल नमकीन भी बनाया गया । साथ ही 500 क्विंटल कैरी की लौंजी बनाई गई। करीब पंद्रह सौ क्विंटल पूडी और सब्जी भी बनाई गई। 26 तारीख को भोजन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चला।
खाने में लोगों को नुक्ती ए बेसन मिठाई, नमकीन, कैरी की लौंजी और पूड़ी परोसी गई।

*एमपी से आए थे हलवाई*
राजस्थान के इस ऐतिहासिक विवाह सम्मेलन को पूरा करवाने के लिए एमपी से हलवाई बुलवाए थे. बड़े-बड़े सप्लाई के लिए बड़े-बड़े सप्लायर से संपर्क किया गया. वहीं 4 करोड़ से ज्यादा का किराने का ही सामान आया जबकि चीनी महाराष्ट्र शुगर मिल से 300 क्विंटल मंगवाई गई .वहीं 1000 क्विंटल आटा मंगवाया गया।

अनुमान है कि प्रति व्यक्ति पर करीब 150 रुपए का खर्चा आया होगा। शादी के लिए बनी 800 क्विंटल नुक्ती को रखने के लिए ट्रैक्टर की ट्रॉली का उपयोग किया गया। ट्रॉली में प्लास्टिक कवर लगाकर उनमें नुक्ती को रख दिया गया। इसी तरह से बेसन की मिठाई को भी स्टोर करके रखा गया। नमकीन को भी इसी तरह से बड़े पॉलिथीन के पैकेट में पैक करके रखा गया था।

समारोह में वर वधु के प्रवेश के लिए 150 काउंटर लगे थे जहां से उन्हें बैच नंबर सौंपा गया। एक साथ 2222 कॉटेज में तोरण की रस्म अदा की गई।

एक और जहां गायत्री परिवार के सदस्य हिंदू दुल्हा दुल्हन को फेरे करवा रहे थे तो वही दूसरी और 111 मुस्लिम जोड़ों को काज़ी निकाह करवा रहे थे।
कुल मिलाकर इस कार्यक्रम ने देश और दुनिया में विवाह समारोह की श्रंखला में नया इतिहास रच दिया।