Younger Brother Came to Sidhu’s Family : दिवंगत सिद्धू के घर में छोटा भाई आया!

पिता ने फोटो शेयर करके सिद्धू के चाहने वालों को खुशखबरी दी!  

311

Younger Brother Came to Sidhu’s Family : दिवंगत सिद्धू के घर में छोटा भाई आया!

Chandigarh : दो साल पहले जाने माने पंजाबी सिंगर और रैपर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ़ सिद्धू मूसेवाला की हत्या हो गई थी। उसके माता-पिता ने तय किया कि वे अपने परिवार को आगे बढ़ाएंगे और इसलिए उन्होंने एक बच्चे को आईवीएफ से जन्म दिया। अब, सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की पहली तस्वीर सामने आई, जिसमें वे अपने नवजात बच्चे को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं। उनके घर में नन्हा मेहमान आ गया। उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। सिद्धू मूसेवाला की मौत के करीब दो साल बाद उनके घर में एक बार फिर से रौनक लौटी।

बलकौर सिंह ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो अपने नन्हे से बेटे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। मूसेवाला की एक तस्वीर भी उनके बगल में रखी दिखाई दे रही है। जिस पर लिखा है ‘लेजेंड कभी नहीं मरते!’ इस तस्वीर के साथ सिंगर के पिता ने कैप्शन पंजाबी में लिखा है शुभदीप (सिद्धू मूसेवाला) के लाखों चाहने वाले की दुआ से ऊपर वाले ने हमे शुभ का छोटा भाई दिया है। वाहेगुरु की कृपा से हमारा परिवार स्वस्थ और शुक्रगुजार है, उन सभी लोगों का जो हमे इतना प्यार करते हैं।

IMG 20240317 WA0026

मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया। पहले यह खबर चल रही थी की सिद्धू मूसेवाला की माँ ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। लेकिन, उनके पिता बलकौर सिंह ने एक पोस्ट शेयर कर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। बलकौर सिद्धू ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘हम सिद्धू के फैंस के आभारी है जो हमारे परिवार को लेकर इतना चिंतित हैं। मेरी फैमिली को लेकर कई सारी अटकलें चल रही हैं। मेरी विनती है इन सभी रूमर्स पर यकीन न करें। जो भी खबर होगी हम आपके साथ शेयर करेंगे।

म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा थे  

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा थे। भारत समेत दुनिया के कई देशों में उनके करोड़ो चाहने वाले थे। दो साल पहले 29 मई 2022 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने ली थी। सिद्धू को दुनिया से गए दो साल बीत जाने के बावजूद अब भी उनके फैंस उन्हें भुला नहीं पाए हैं। वो अब भी तमाम चाहने वालों के दिलों में जिंदा हैं।